ऊखीमठः 15 वीं वाहिनी आपदा मोचन बल गदरपुर ईकाई सोनप्रयाग एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल के सयुंक्त तत्वावधान मेें  ब्लॉक सभागार मेें आयोजित कार्यशाला में प्रतिनिधियों, ग्रामीणों व स्कूली नौनिहालों को आपदा के गुरू सिखाये गये।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

             ऊखीमठः 15 वीं वाहिनी आपदा मोचन बल गदरपुर ईकाई सोनप्रयाग एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल के सयुंक्त तत्वावधान मेें  ब्लॉक सभागार मेें आयोजित कार्यशाला में प्रतिनिधियों, ग्रामीणों व स्कूली नौनिहालों को आपदा के गुरू सिखाये गये। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कार्यशाला में सीमित संख्या में जनप्रतिनिधों व स्कूली नौनिहालो ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि हिमालयी भूभाग जोन पांच में आने के कारण यहां भूगर्भीय हलचल हमेशा होती रहती है तथा भूगर्भीय हलचल के कारण समय – समय पर आपदाये आती रहती है इसलिए आपदा के समय सभी को सतर्क रहने के साथ दूसरो को मदद भी करनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने से ग्लोबल वार्मिंग के कारण धीरे – धीरे हिमालय बर्फ विहीन होता जा रहा है जिससे भविष्य मेें इसके बुरे परिणाम हो सकते है। उन्होंने दोनो बलों के सीमान्त क्षेत्रो मे इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित करने की सलाह दी। गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि अवैध वृक्षों के पातन, क्षमता से अधिक भवनों के निर्माण तथा हिमालयी क्षेत्रों में मानवीय हलचल के कारण प्रतिवर्ष आपदा की घटनाये घटित हो रही है तथा भविष्य मेें आपदा की घटनाओ में इजाफा होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। सहायक सैनानी कर्मवीर भण्डारी ने कहा कि दैवीय आपदाओं की घटनााओं पर रोक तो नहीं लगायी जा सकती है मगर प्रकृति के साथ छेड़खानी कम होने से दैवीय आपदाओं की घटनायें कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि बल द्वारा समय – समय विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की कार्यशालाओ के माध्यम से ग्रामीणो को आपदा के गुरू सिखाये जा रहे है। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अति संवेदनशील राज्य होने के कारण यहा हर समय आपदाओ का भय बना रहता है इसलिए जन – जागरूकता अभियान के माध्यम से आपदा कि घटनाओ के प्रति सचेत करनी की सख्त जरूरत है। कार्यशाला में दोनो बलों के अधिकारियो व जवानो द्वारा जनप्रतिनिधियो व स्कूली नौनिहालों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी । इस मौके पर सभासद बलवीर पंवार, पूजा रावत, प्रदीप धर्म्वाण, दलवीर रावत, अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी, दीपक रावत, सब इंस्पेक्टर अंकित लाठर, संजय भट्ट, मुकेश, हरि ओउम, रणजीत, सन्तोष रावत, अनुसूया प्रसाद सहित जी आई सी के नौनिहाल व नगर पंचायत के कर्मचारी व पर्यावरण मित्र मौजूद थे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।