एसी स्लीपर बसें जल्द होंगी शुरू,पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

 

               देहरादूनः आरामदायक यात्रा की चाह रखने वाले लंबी दूरी के यात्रियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम पहली बार वातानुकूलित (एसी) स्लीपर कोच बसों का संचालन करने जा रहा है। इनमें यात्री आराम से लेटकर सोते हुए यात्रा कर सकेंगे।

              पहले चरण में छह एसी स्लीपर कोच बसों का अनुबंध किया जा रहा, जिनमें चार बसें देहरादून से कानपुर व जयपुर जबकि दो बसें हल्द्वानी से जयपुर के लिए संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली, आगरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम व लखनऊ के लिए परिवहन निगम एसी डीलक्स बसों का संचालन करेगा। टू-बाई-टू सीट वाली इन बसों का किराया वॉल्वो बस के मुकाबले कम रहेगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। परिवहन निगम इस बसों के माध्यम से निजी डग्गामार बसों के ‘मकड़जाल’ को तोड़ने की कसरत कर रहा है।
छह एसी स्लीपर बस का अनुबंध कर रहा परिवहन निगम

             वर्तमान में परिवहन निगम केवल दिल्ली, गुरुग्राम, चडीगढ़ व कटरा मार्ग पर सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन कर रहा है। इन बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में ढाई से तीन गुना अधिक है। पहले निगम जनरथ एसी (थ्री-बाई-टू सीटर) बसों का संचालन भी दिल्ली मार्ग पर कर रहा था, लेकिन करीब पांच साल पूर्व अनुबंध खत्म होने पर इनका संचालन बंद हो गया।

                ऐसे में उन यात्रियों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एसी जनरथ बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जो साधारण बस से नहीं जाना चाहते और वॉल्वो का किराया उनकी जेब को अधिक भारी लगता है। यही नहीं, वर्तमान में देहरादून से लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर, बरेली, दिल्ली समेत गुरुग्राम, जयपुर, आगरा, कटरा, अमृतसर आदि के लिए निजी डग्गामार बसों का संचालन भी काफी हो रहा है।

दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी एसी डीलक्स बसें

                यह बसें एसी व डीलक्स स्लीपर कोच होती हैं और इनका किराया परिवहन निगम की बसों के मुकाबले काफी कम होता है। ऐसे में यात्री इन बसों में अधिक रूचि ले रहे हैं। लगातार घट रही यात्री संख्या को देखते हुए और आर्थिक घाटे काे कम करने के लिए परिवहन निगम ने भी एसी स्लीपर कोच और एसी डीलक्स बसें संचालित करने की तैयारी की है। इसी क्रम में परिवहन निगम ने पहले चरण में 18 बसें अनुबंध पर लेने के टेंडर निकाले हैं। जिसके लिए जल्द प्रक्रिया पूर्ण होने का दावा किया जा रहा।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 27)