संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार।
तिरंगा थामें हुए जय हिंद के नारे और भारत माता की जय के नारे के साथ हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया।
कानड़ : शासन के निर्देशानुसार नगर मेक्ष शासकीय व अशासकीय विद्यालय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुलिस जवान नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों विद्यालय के छात्र-छात्राएं ओ द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागृति लाने के लिए बड़े उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई इसी तत्परता में बुधवार को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से रैली प्रारम्भ हुई।
प्रभात फेरी विद्यालय की बालिकाएं फौजियों की ड्रेस में तिरंगा लहराते हुए प्रभात रैली में आगे चल रही थी और बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कदम से कदम मिलाते हुए प्रभात फेरी में चल रहे थे प्रभात पैरी प्रमुख मार्ग से होते हैं नवीन बस स्टैंड पहुंची जहां पर राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए शपथ दिलाई गई तिरंगा रैली में थाना प्रभारी राजकुमार दांगी एवं पुलिस जवान रैली में शामिल हुए संचालन मुकेश केलकर द्वारा एवं आभार मंडल अध्यक्ष ने माना।






