भारी बारिश से प्रभावित उत्तराखंड ; IMD का भारी वर्षा का अलर्ट; इन जिलों में रात से हो रही है बूंदा-बांदी

Spread the love

 

              देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता जारी है। पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है और कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। दून में बुधवार को सुबह से बादल मंडराने के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई।

              हालांकि, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। अब मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।

              उत्तराखंड में कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है, बागेश्वर में लगातार वर्षा के कारण 22 सड़कें मलबा गिरने से बंद हैं। कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे हैं। सरयू तथा गोमती नदी उफान पर है। मंडलसेरा तथा सेज, तहसील रोड पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। एक से 12 तक के स्कूल बंद रखे गए हैं।

                नैनीताल में भी बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। शहर के आधे हिस्से में बिजली गुल है। झील से निकासी भी जारी है। इसके अलावा रुद्रपुर में रात से हल्की और तेज बारिश हो रही है, वहीं पिथौरागढ़ में तेज वर्षा हो रही है।

               अल्मोड़ा में बुधवार देर शाम से रुक – रूककर वर्षा का क्रम जारी है। मलबा आने से आठ ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं, कोसी व इसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं, घाटी क्षेत्रों व पहाड़ियों पर घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

               इसके अलावा रानीखेत व आसपास के इलाकों में देर रात से लगातार वर्षा हो रही है। चंपावत जिले में कल देर शाम से मूसलाधार वर्षा का दौर जारी है। स्वाला और संतोला में हुए भूस्खलन की वजह से टनकपुर-चंपावत-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच आवागमन ठप है। जिले में लगाकर तीसरे दिन 12वीं तक के स्कूल बंद रखे गए हैं।

बुधवार को मौसम का हाल

बुधवार को सुबह दून में आंशिक बादल छाये रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप भी खिली और दिनभर उमस ने बेहाल किया। हालांकि, शाम को करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश का क्रम शुरू हो गया और देर शाम तक रुक-रुककर वर्षा होती रही। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं जोरदार बारिश हुई। चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं झमाझम वर्षा हुई।

IMD का अलर्ट

कुमाऊं में भी मध्यम वर्षा के दौर हुए। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में घने बादल छाये रहने और सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पर्वत शृंखलाओं का श्वेत आवरण

              उत्तरकाशी के आपदाग्रस्त हर्षिल घाटी में जहां दिन और रात बोझिल हैं। अजीब सा सन्नाटा पसरा है। शोर है तो नदियों के उफनाने का। गुहार है तो सिर्फ मदद की। गड़गड़ाहट है तो हेलीकाप्टर की।

                इन सबके बीच गंगोत्री हाईवे से सुखी टाप से जो नजारा दिखा उसमें हर्षिल घाटी सफेद चादर में लिपटी नजर आई। आसमान में मंडरा रहे बादल पर्वत शृंखलाओं को छूने का बेताब दिखे। यह श्वेत आवरण सुकून देने वाला था।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views