त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में गुरुवार को फैसले की घड़ी

Spread the love

         देहरादूनः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में गुरुवार को फैसले की घड़ी है। जिला पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को अपराह्न बाद मतगणना होगी और शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

                 जिला पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया 11 अगस्त को नामांकन के साथ शुरू हुई। ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व टिहरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष सात जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

             उपाध्यक्ष पदों के लिए चंपावत व पिथौरागढ़ में निर्वाचन निर्विरोध हुआ, जबकि ऊधम सिंह नगर में कोई नामांकन नहीं हुआ। अन्य नौ जिलों में 20 प्रत्याशियों के मध्य जोरआजमाइश है। इसी तरह 89 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख के 17 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि एक पद रिक्त है। शेष 71 पदों के लिए 151 उम्मीदवार मैदान में हैं।

             ज्येष्ठ उपप्रमुख के लिए 152 और कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर 132 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए जिला पंचायत मुख्यालयों और प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में गुरुवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो तीन बजे तक चलेगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views