ऊखीमठः क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने बाजी मारी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को एक मत से पराजित किया है जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने जीत दर्ज की है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन देवी को पांच मतों से पराजित किया है तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेद्री ने जीत हासिल की है उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी योगिता रावत को एक मत से पराजित किया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                    ऊखीमठः क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने बाजी मारी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को एक मत से पराजित किया है जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने जीत दर्ज की है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन देवी को पांच मतों से पराजित किया है तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेद्री ने जीत हासिल की है उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी योगिता रावत को एक मत से पराजित किया है। प्रमुख पद पर जीत दर्ज करने के बाद पंकज शुक्ला समर्थकों ने राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ऊखीमठ व गुप्तकाशी में विजय जुलूस निकलकर जनता का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला का जनप्रतिनिधियों, व्यापारियो, हजारों समर्थकों व ग्रामीणो ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने 18 मत हासिल किये जबकी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को 17 मतों पर ही सन्तोष होना पड़ा तथा निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने एक मत से जीत हासिल की। क्षेत्र पंचायत ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने 20 मत हासिल किये जबकि सुमन देवी को 15 मतो पर सन्तोष होना पड़ा तथा राकेश नेगी ने पांच मतो से जीत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेदी ने 18 मत हासिल किये जबकि योगिता रावत को 17 मत मिले जिससे प्रदीप त्रिवेदी ने एक मत से जीत हासिल की। नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने सभी जनप्रतिनिधियों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा व उम्मीदों के साथ जनता ने उन पर भरोसा कर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर आसीन होने का आशीर्वाद दिया उसी प्रकार विकासखंड ऊखीमठ के चहुंमुखी विकास के लिए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया जायेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवारी, मनीष बगवाडी, सुभाष अथवालकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर दोपहर लगभग 12 बजे मतदान केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने पर नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला के समर्थकों ने ब्लॉक मुख्यालय के बाहर शासन – प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। समर्थकों का कहना था कि प्रदेश सरकार की सह पर प्रशासन चुनाव की गोपनीयता भंग कर रहा है जो कि सरासर गलत है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।