जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को गीता भवन में होगा रुक्मिणी मंगल नाटक का मंचन।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री। 

 

 

 

जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को गीता भवन में होगा रुक्मिणी मंगल नाटक का मंचन।

 

                 देहरादूनः श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन में जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर मेघदूत नाट्य संस्था के रंगकर्मियों की टोली “रुक्मिणी मंगल” नाटक का मंचन करेगी। नाटक शनिवार 16 अगस्त के सायं आठ बजे से दस बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नाटक का निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी एस.पी. ममगाईं कर रहे हैं। श्री ममगाईं मेघदूत नाट्य संस्था के संस्थापक होने के साथ साथ रंगमंच के पुरोधा भी हैं और उनके अनेक शिष्य रंगमंच के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित कर चुके हैं।

श्री ममगाईं ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण, गर्ग संहिता, श्री हरिवंश पुराण, शिव पुराण, महाभारत और श्री रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित यह नाटक भगवान श्रीकृष्ण के विवाह, उत्तराखंड के आराध्य देव घंटाकर्ण की तपस्या, श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न के जन्म आदि प्रसंगों पर केंद्रित यह नाटक जन्माष्टमी के संदर्भ में विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि मेघदूत नाट्य संस्था विशिष्ट कथानकों को सम्पूर्ण संदर्भों के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और पूरे शोध के बाद ही नाटक दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने की परम्परा का निर्वहन किया जाता रहा है। उत्तराखंड के संदर्भ में रूक्मणी मंगल नाटक का इसलिए भी महत्व है कि यहां घण्टाकर्ण को क्षेत्रपाल के रूप में पूजा जाता है और यह दायित्व स्वयं भगवान कृष्ण घंटाकर्ण को सौंपते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर यह प्रसंग दर्शकों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। मेघदूत नाट्य संस्था के कलाकार पिछले तीन माह से नाटक के अभ्यास में जुटे हैं। वैसे भी नाटक के निर्देशक एस.पी. ममगाईं परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं और ऐतिहासिक तथा पौराणिक महत्व के विषयों को मंच पर शानदार तरीके से प्रस्तुत करने में उन्हें महारत हासिल है। इससे पूर्व भी गीता भवन में मेघदूत नाट्य संस्था द्वारा दशावतार, उषा अनिरुद्ध सहित अब तक अनेक प्रस्तुतियां दी जा चुकी हैं। नाटक में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।