श्री बदरीनाथ धाम में आज 15 अगस्त शुक्रवार को मनायी जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

 

श्री बदरीनाथ धाम में आज 15 अगस्त शुक्रवार को मनायी जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

 

श्री बदरीनाथ धाम: 15 अगस्तः श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी आज शुक्रवार रात्रि को मनायी जा रही है इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना तथा समारोह आयोजित होगा।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण होगा।

 

अपने संदेश में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के कर्म योग का स्मरण दिलाता है।

 

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।

 

जन्माष्टमी के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा अमित बंदोलिया पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।

 

मध्य रात्रि को अष्टमी तिथि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालु व्रत का परायण करेंगे इस अवसर पर मंदिर गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आज शुक्रवार देर रात तक भजन संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

 

वहीं श्री बदरीश पंडा पंचायत बदरीनाथ द्वारा 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी निकाली जायेगी जोकि उर्वशी मंदिर बामणी से भ्रमण कर बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचेगी झांकी में बाल रूप भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, भगवान के परम मित्र सुदामा, नंदबाबा, माता यशोदा के पात्र जीवंत अभिनय करेंगे तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।

 

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, पूर्व प्रशासक राजेश मेहता, ईओ नगरपंचायत सुनील पुरोहित, थाना अध्यक्ष नवनीत भंडारी, राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, अशोक टोडरिया, सुधाकर बाबुलकर आदि मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।