ऊखीमठः स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया!

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

            ऊखीमठः स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया! विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी! ऊखीमठ में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विद्यालयो के नौनिहालो द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव व तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। हिमालय मेें सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भी स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया। व्यापार संघ ऊखीमठ द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ जी आई सी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेश नगर, चन्द्रा पुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा, लम्बगौडी, खुमेरा, रामपुर, त्रियुगीनारायण, डा. जैक्सवीन इण्टर कालेज गुप्तकाशी, सरस्वती शिशु मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर, एवरग्रीन,  नगर पंचायत, एस बी आई, पी एन बी शाखाओं, सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया! क्षेत्र के सभी विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

क्यूजा घाटी के कण्डारा गांव में महिला मंगल दल के नेतृत्व में स्वतंत्रा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम मेें प्रबन्धक बलवीर नेगी ने ध्वजारोहण किया जिसमे विभिन्न प्रान्तो के तीर्थ यात्रियो व तीर्थ पुरोहित समाज ने प्रतिभागकिया । श्री केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय रोणितपुर में ध्वजारोहण करते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि हमें आजादी व उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए समय – समय पर अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। उन्होंने नौनिहालों को सतमार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने नगर पंचायत परिसर में ध्वजारोहण करते हुए अपने विचार रखे। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत व गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने पी एन बी शाखाओ में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सयुंक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने भी तुंगनाथ घाटी के जी आई सी दैडा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अमर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने विचार रखे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।