WUPL सीजन-2 में दिखेंगी WPL की खिलाड़ी, उत्‍तराखंड में चमकेंगी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर

Spread the love

देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 24 सितंबर से प्रस्तावित महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (डब्ल्यूयूपीएल) सीजन-2 में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी चमक बिखेरंगे।

इस बार ऐसी चार महिला खिलाड़ी आइकन प्लेयर की सूची शामिल हुई हैं। हालांकि इन सभी खिलाड़ियों ने डब्ल्यूयूपीएल सीजन-1 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। प्रत्येक टीम में एक-एक आइकन प्लेयर चयनित होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) द्वारा होने वाले डब्ल्यूयूपीएल सीजन-2 में महिलाओं की चार टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें पिथौरागढ़, मसूरी, नैनीताल और टिहरी हैं। इस बार टिहरी एक अतिरिक्त टीम बनी हैं। जबकि डब्ल्यूयूपीएल सीजन-1 में सिर्फ तीन टीमों के बीच मुकाबला हुआ था।

चार आइकन प्लेयर की सूची में डब्ल्यूपीएल की सबसे महंगी आलराउंडर प्रेरणा रावत, डब्ल्यूपीएल बल्लेबाज राघवी बिष्ट, भारतीय ए-टीम की खिलाड़ी नंदिनी कश्यप और भारतीय ब्लू टीम व डब्ल्यूपीएल खिलाड़ी एकता बिष्ट शामिल हुई हैं। 18 अगस्त को प्रस्तावित ड्राफ्टिंग में फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों का अपनी-अपनी टीम में चयन करेंगी।

प्रेरणा रावत :

डब्ल्यूयूपीएल सीजन-1 में मसूरी थंडर्स टीम खेली प्रेरणा रावत छठें नंबर की सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी रही है। साथ ही तीन मैचों में इन्होंने चार विकेट भी चटकाए थे। डब्ल्यूयूपीएल के बाद इनका चयन 2024-25 डब्ल्यूपीएल के रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए हुआ। जहां इनकी नीलामी करीब एक करोड़ रुपये में हुई और इन्होंने एक विकेट चटकाया। इसके बाद यह 2025 आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए-टीम में चयनित हुई। जहां चार मैच में इन्होंने सात विकेट चटकाए।

राघवी बिष्ट :

डब्ल्यूयूपीएल सीजन-1 में पिथौरागढ़ हरिकेन टीम से खेलने वाली राघवी बिष्ट दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। इन्होंने 2019-20 में सीनियर महिला टी-20 ट्राफी से मणिपुर के खिलाफ के विरुद्ध डेब्यू किया। इसके बाद 2020-21 में सीनियर महिला वनडे ट्राफी से लिस्ट-ए में असम के खिलाफ पर्दापण किया। 2024 में डब्ल्यूपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से प्रवेश किया। 2024 में भारतीय टीम से वेस्टइंडीज के लिए टी-20 खेला। इसके बाद यह भारतीय ए-टीम में शामिल होकर आस्ट्रेलिया दौरे पर भी गई।

नंदिनी कश्यप :

डब्ल्यूयूपीएल सीजन-1 में मसूरी थंडर्स टीम से धुआंधार बल्लेबाजी करने वाली नंदिनी कश्यप सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनी। यह बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपरिंग में भी अव्वल हैं। इनका उच्च्तम स्कोर 50, एवरेज 61.5 और स्ट्राइक रेट 133.7 रहा। 2022 में भारतीय अंडर-19 टीम से न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला। 2023 में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप और 2024 में भारतीय टी-20 टीम से वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेला। 2025 में भारतीय टीम से आस्ट्रेलिया पर भी गई।

एकता बिष्ट :

डब्ल्यूयीपएल सीजन-1 में नैनीताल एसजी पाइपर्स की कप्तान की भूमिका निभाने वाली एकता बिष्ट छठें नंबर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रही। इन्होंने दो मैच में दो विकेट चटकाए थे। यह पहली ऐसी खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने भारत का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैदान में प्रतिनिधित्व किया। यह बाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ तेज गेंदबाज भी हैं। साल 2023-24 में इन्होंने रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से खेलकर 154 रन बनाए और तीन विकेट लिए। इसके बाद यह इंडियन ब्लू महिला टीम के लिए भी चयनित हुई।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views