सदस्यों व अपहरणकर्ताओं की खोज में लगाई एसओजी व कुमाऊं एसटीएफ

Spread the love

नैनीताल। जिला पंचायत मतदान के दौरान अगवा हुए पांच सदस्यों व अपहरणकर्ताओं की खोज अब एसओजी व कुमाऊं एसटीएफ करेगी। आइजी स्तर पर टीमों का गठन कर खोजबीन तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, एसएसपी को पारदर्शिता के साथ मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान पांच सदस्यों के अगवा हो जाने से शहर में दिनभर हंगामा रहा। पुलिस के सामने हुए घटनाक्रम को लेकर तमाम लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी स्तर पर अब सदस्यों व अपहरणकर्ताओं की तलाश को एसटीएफ व एसओजी टीमों को लगाया गया है। आइजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि नैनीताल व चंपावत एसओजी टीमों के साथ ही कुमाऊं रेंज की एसटीएफ को सदस्यों को ट्रेक करने के लिए लगाया गया है।

अगवा हुए सदस्यों के स्वजन को यदि कोई पुलिस सुरक्षा की जरूरत पड़ेगी तो उनको हरसंभव मदद व सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा तल्लीताल थाने में शिकायत नहीं लेने के भी आरोप लगाए गए हैं। जिसकी निष्पक्ष व पारदर्शिता से जांच कराने के निर्देश नैनीताल एसएसपी को दिए गए हैं। इसके अलावा पूरा घटनाक्रम किस प्रकार घटित हुआ, इसके कारणों की जांच के लिए एसपी जगदीश चंद्रा को जांच दी गई है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views