ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी मेें हो रही मूसलाधार बारिश से मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार – बनातोली के मध्य सेडूग नाम से विशाल पत्थर के निकट भारी भूस्खलन होने से पैदल मार्ग लगभग 50 मीटर वासआऊट हो गया है। डी डी आर एफ, एस डी आर एफ, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण द्वारा लगभग चार दर्जन से अधिक तीर्थ यात्रियों को रेेेेेेेेेेसक्यू कर गौण्डार गाँव पहुंचा गया है तथा शेष तीर्थ यात्रियों का रेसक्यू जारी है। प्रशासन द्वारा मदमहेश्वर धाम जाने वाले डेढ दर्जन तीर्थ यात्रियो को गौण्डार गाँव मे रोका गया है। मदमहेश्वर घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रेसक्यू कार्य में बार – बार बाधा पहुंच रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को सुगम बनाने के लिए एक सप्ताह का समय लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मदमहेश्वर घाटी में मूसलाधार बारिश होने से गौण्डार – बनातोली के मध्य सेडूग के निकट भारी भूस्खलन होने से 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन की भेंट चढ गया था श। रविवार सुबह सूचना मिलने पर डी डी आर एफ, एस डी आर एफ, राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेकस्यू अभियान चलाकर लगभग चार दर्जन तीर्थ यात्रियों का रेकस्यू कर गौण्डार गाँव पहुंचाया गया है तथा शेष तीर्थ यात्रियों का रेकस्यू अभियान जारी है। गौण्डार गाँव मे 18 से 20 तीर्थ यात्री पैदल मार्ग खुलने के बाद मदमहेश्वर धाम जाने का इन्तजार कर रहे है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता आर पी नैथानी ने बताया कि सभी विभागों द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से तीर्थ यात्रियो का रेकस्यू कर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने की सामूहिक पहल की जा रही है तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को दुरूस्त करने के लिए 8 मजदूरो को लगाया गया है तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल को आवाजाही लायक बनाने मेें एक सप्ताह का समय लग सकता है। पूर्व प्रधान बीर सिंह पंवार ने बताया कि आपदा प्रभावित पैदल मार्ग के निचले हिस्से में मधु गंगा वेग होने से रेसक्यू अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है फिर सभी विभागों व ग्रामीणों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए रेेे्सक्यू अभियान जारी है तथा शाम तक सभी तीर्थ यात्रियों के रेकस्यू अभियान के जरिये गौण्डार गांव पहुंचने के प्रयास जारी है।







