ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः उत्तरकाशी धराली आपदा के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरियाताल में लगने वाले मेला स्थगित होने तथा शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुलजार रहने वाला पर्यटक देवरियाताल वीरान रहा। देवरियाताल महोत्सव समिति द्वारा युगों से चली आ रही परम्परा को जीवित रखने के लिए सारी गांव में सादगी से भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाल कर परम्परा को जीवित रखा गया। अन्य क्षेत्रो मेें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनायी गयी। जानकारी देते हुए देवरियाताल विकास महोत्सव समिति कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र नेगी ने बताया कि इस बार पर्यटक स्थल देवरियाताल में लगने वाले मेले को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया था मगर उत्तरकाशी धराली आपदा के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरियाताल में लगने वाले मेले को स्थगित किया गया था तथा परम्पराओ को जीवित रखने के लिए सारी गांव मेें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सादगी से मनाई गयी। बताया कि पूर्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरियाताल में लगने वाले मेले को भव्य रूप से मनाया जाता था तथा सारी, ऊखीमठ व मनसूना से भगवान श्रीकृष्ण की झाकिया मेले मेें प्रतिभाग करती थी तथा मेले में स्थानीय महिला मंगल दल, युवक मंगल दलों, विभिन्न विद्यालयों व स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती थी मगर इस बार उत्तरकाशी धराली आपदा के कारण सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने से पर्यटक स्थल देवरियाताल वीरान रहा। उन्होंने बताया कि पौराणिक परम्पराओं को जीवित रखने के लिए सारी गांव मेें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सादगी से मनाया गया।







