ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश कनोडिया के सहयोग से आगामी 25 अगस्त से 4 सितम्बर तक विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी मेें होने वाले 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा की तैयारिया व्यापक रूप से शुरू कर दी गयी है । 11 दिवसीय शिव महापुराण के आयोजन से स्थानीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है तथा शिव महापुराण के आयोजन से विश्वनाथ नगरी सहित केदार घाटी का वातावरण 11 दिनो तक भक्तिमय बना रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योग पति दिनेश कनोडिया के सहयोग से आगामी 25 अगस्त से 4 सितम्बर तक होने वाले 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गयी है शिव महापुराण कथा में कार्तिक कनोडिया, बद्री केदार मन्दिर समिति तथा विश्वनाथ नगरी गुप्तकाशी की देवतुल्य जनता द्वारा विशेष सहयोग किया जायेगा तथा कथावाचक बृजमोहन सेमवाल द्वारा शिव महापुराण कथा की महिमा का व्याख्यान किया जायेगा। दिनेश कनोडिया का केदार घाटी के तीर्थो स्थलों के प्रति अगाध श्रद्धा वर्षो से रही है। दिनेश कनोडिया का केदार घाटी के विभिन्न स्थानो पर विराजमान तीर्थो के जीर्णोद्धार व विभिन्न मन्दिरो को नया स्वरूप देने मेें अहम योगदान रहा है। दिनेश कनोडिया प्रति वर्ष मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामो के कपाट खुलने के साक्षी बनते है तथा दोनो धामों में ग्रीष्मकाल के 6 माह होने पूजा के लिए विशेष पूजा सामाग्री आपके सहयोग से धामो मे पहुंचती है। बूढ़ा मदमहेश्वर के मन्दिर जीर्णोद्धार मे दिनेश कनोडिया का विशेष योगदान रहा है तथा इस बार दिनेश कनोडिया व कनोडिया परिवार के सहयोग से विश्वनाथ नगरी गुप्तकाशी मे 11 दिनो तक भक्ति की धारा प्रवाहित होगी।







