तीन दिन की छुट्टी के बाद मरीजों की भीड़,ओपीडी में मरीजों की संख्या 2700 के पार

Spread the love

 

                देहरादूनः सोमवार को दून मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जुटी। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी जहां करीब दो से ढाई हजार मरीजों के बीच रहती है, यह संख्या 27 सौ के पार पहुंच गई।

              हालात यह रहे कि दोपहर बाद भी चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दवा काउंटर पर भीड़ के कारण लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। पैथोलाजी और रेडियोलाजी विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही।

तीन दिन की छुट्टी व वर्षा का दौर थमने के बाद बढ़ी भीड़

प्रदेश का यह प्रमुख सरकारी अस्पताल न केवल देहरादून, बल्कि दूरस्थ पहाड़ी जिलों के मरीजों के लिए भी उपचार का मुख्य केंद्र है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। इसी वजह से यहां सामान्य दिनों में भी ओपीडी का दबाव बना रहता है। बीते सप्ताह लगातार वर्षा के कारण मरीजों की संख्या में गिरावट आई थी। पर्वतीय मार्ग बाधित होने से पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और फिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ओपीडी आधा दिन चली।

मौसमी बीमारियों के कारण भी ज्यादा पहुंचे मरीज

रविवार फिर अवकाश होने से ओपीडी बंद रही। यही कारण है कि सप्ताह के पहले ही दिन मरीजों की भीड़ बढ़ गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस बिष्ट ने बताया कि लगातार अवकाश के कारण भीड़ बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी खुली, तो संख्या सामान्य से अधिक हो गई। उन्होंने कहा कि इस समय मौसम बदलने से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

प्रमुख विभागों में सोमवार को पहुंचे इतने मरीज

  • मेडिसिन विभाग : 607
  • इमरजेंसी : 283
  • हड्डी रोग : 279
  • चर्म रोग : 245
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग : 201
  • ईएनटी : 179
  • बाल रोग : 170
  • एएनसी : 101

                डॉक्टर बिष्ट का कहना है कि सप्ताह के पहले दिन भीड़ सामान्य रूप से ज्यादा रहती है। लेकिन इस बार अवकाश और मौसम में राहत मिलने से यह संख्या और अधिक हो गई।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views