संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल कानड में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियां बच्चो द्वारा दी गई।
कानड़ः नगर के न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।एवं रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियां बच्चो द्वारा दी गई।
इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कृष्ण,राधा बन कर आए छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा गिफ्ट आइटम देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही जूनियरवर्ग में से सर्वश्रेष्ठ कृष्ण एवं राधा बने छात्र/छात्राओं को क्रमशः प्रथम,द्वितीय,एवं तृतीय की शील्ड देकर प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता पांडेय मैडम विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती नीलम शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की उपाध्यक्षा तरुलता राठौर मैडम एवं प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा की गई। तत्पश्यात सांस्कृतिक प्रभारी भूमि माली एवं रितिका यादव को प्राचार्य महोदय द्वारा उपहार भेट कर सम्मानित किया गया
अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण के जीवन संबंधित कई वृतांत सुनाए गए तथा प्राचार्य विजय पाठक शिक्षक अंकित संगोई, जीवन नरवरिया द्वारा उद्बबोधन दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के महेश शर्मा, सचिन शर्मा अरविंद राठौर, मोहनलाल मालवीय, हेमलता मैडम, मालती मैडम, रचना शर्मा, आशा कुंभकार, आराधना शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया एवं आभार प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा माना गया।






