संवाददाता कानड़ (म. प्र.): गोवर्धन कुम्भकार।
समाज सेवक श्री नारायण सिंह जी बीजापारी का 85 वर्ष की उम्र में निधन।
पत्रकार बीजापारी को पित्र शोक…
कानड़ः नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य पत्रकार और समाज सेवक मूकेश बीजापरी के पिता एवं पटेल रामचंद्र, बहादुर सिंह के बड़े भाई एवं पटेल बालमुकुंद, पटेल अनोखी लाल अध्यापक, पटेल लक्ष्मी चंद आचार्य के ताऊजी और सुमित के दादाजी
श्री नारायण सिंह जी बीजापारी का 85 वर्ष की उम्र में सोमवर देर रात शिवडेरा स्थित निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से बीमार चल रहे थे और स्थानीय स्तर पर उनका इलाज चल रहा था।सोमवार रात करीब 2 बजे अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद निधन हो गया. उनका अंतिम यात्रा 10 बजे निज निवास से निकली गई जो सारंगपुर रोड़ स्थित मुक्ति धाम ले जाई गई जिसमें नगर के जन प्रतिनिधि समाज सेवक आदि बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल हो कर श्रद्धांजलि दी।







