संवाददाता आगर मालवाःगोवर्धन कुम्भकार।
कानड़ के परिवार की कार डंपर से भिड़ी, महिला की मौत घायल
राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा
आगर मालवाः जिले के कानड़. नगर के राजस्थान के नागौर जिले में रविवार शाम सालासर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हो गया। इसमें कानड़ के दीपू गांव के एक परिवार की कार (एमपी 70 जेट बी 0812) डंपर से टकरा गई। हादसे में श्यामूबाई (६०) पति लक्ष्मण बंजारा की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 बच्चों को भी चोट आई है। दीपू गांव का यह परिवार जैसलमेर जिले में बाबा रामदेव के दर्शन करने के बाद सालासर बालाजी जा रहा था। रविवार शाम 4 बजे सालासर हाइवे पर कार की डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कैलाश पिता लक्ष्मण, पप्पू पिता लक्ष्मण, प्रभुलाल पिता अमर सिंह, ललिताबाई पति प्रभुलाल, गणपत पिता रामसिंह, शांतिबाई पति गणपत, लक्ष्मण दायमा सवार थे। घायलों में लक्ष्मण बंजारा, कैलाश बंजारा, प्रभुलाल, ललिता बाई और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद परिजन घायलों और मृतका को लेकर मौके से रवाना हो गए और सोमवार को आगर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां श्यामूबाई का पोस्टमॉर्टम किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।







