नया अध्याय टीम
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मां भी छोड़…..?
-हिमालय सेव्य संस्थान की संवेदनशील पहल।
-नया अध्याय परिवार ने उठाया अहम कदम।
-विधायक उमेश कुमार ने दी आर्थिक मदद।
-देहरादून के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी ने बेबस बच्चों के भविष्य को संवारने का जिम्मा लेने की बात कही है।
-चमोली के डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
“मेरे मम्मी पापा नहीं है, जिस दिन मेरे पापा मरे
उसी दिन हम अनाथ हो गए। हमारे लिए मम्मी -पापा दोनों पापा ही थे क्योंकि हमारी मम्मी हमें छोड़कर चली गई थी डेढ़ साल पहले। हमारा अब कोई नहीं है हम अनाथ हो गए हैं।” कहते सिसकते हुए फूट-फूट कर रो पड़ती है नन्ही बालिका। यह मार्मिक वेदना छलक पड़ती है। उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड दसोली के ग्राम खनूरी की 10 वर्षीय बच्ची आरुषि के नन्हे सुकोमल अधरों से। अभाव, बेबसी और लाचारी की तस्दीक करती आरुषि उसकी बड़ी बहन लवली (14 वर्षीय), बड़ा भाई मयंक (12 वर्षीय) के कुम्हलाया मुख्य, सूनी आंखें और न जाने कब से अनधोए कपड़े। आरुषि तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटी है। बाल सुलभ अंदाज में सबसे पहले मुखर होकर उसके गांव पहुंचे “नया अध्याय” की टीम के सामने अपनी व्यथा रख दी।
अबोध के भोगे सच को सुनकर देहरादून से प्रकाशित समाचार पत्र “नया अध्याय” की टीम उनके गांव खैनूरी पहुंची जहां उन्होंने इस प्रकरण का संज्ञान या और उनको ठसाठस बंधाई कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। वहां पहुंचकर नया अध्याय की टीम ने निरीक्षण किया और उनकी यथा स्थिति का जायजा लिया। टीम को बच्चों से बातचीत के दौरान पता चला कि खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने किसी के हाथों गांव में बच्चों के मकान के लिए 35000 रुपए की नगद मदद पहुंचाई है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ने बच्चों की काफी मदद की है। समाजसेवी एवं व्यवसायी ने इन बच्चों का भविष्य को संवारने के लिए आगे बढ़कर मदद करने का भरोसा दिया है। “नया अध्याय” ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर को समाज के संवेदनशील जनों तक संदेश पहुंचाने का कार्य किया है। फिर क्या था कि सामाजिक संस्था हिमालय सेव्य संस्थान की पहल पर देहरादून के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी इन बच्चों की पूरी पढ़ाई छात्रावास आदि के पूरे खर्च का जिम्मा लेने की बात कहीं है और तात्कालिक सहायता के लिए नगद धनराशि मुहैया कराई। खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने 35000 की नगर धनराशि बच्चों के कमरे के लिए दी।
नया अध्याय की पहल पर चमोली जिले के जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित कर बच्चों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है।
बहरहाल कुदरत का निजाम भी अजब है “कभी घीं घना कभी मुट्ठी भर चना कभी वो भी मना” इस अभागा परिवार की कथा व्यथा की पटकथा कुछ इस प्रकार से आगे बढ़ती है कि परिवार के मुखिया संजय कुमार व उसकी 30 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी के बीच पिछले दो साल से तलाक को लेकर न्यायालय में कैसे चल रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि 39 वर्षीय संजय कुमार की तनाव के कारण गत 27 मई 2025 को हृदयघात से मौत हो गई। इससे पहले गत 14 जून 2024 को मीनाक्षी अपने पति व बच्चों को छोड़कर कथित रूप से किसी अन्य व्यक्ति के साथ देहरादून चली गई।
नया अध्याय की टीम को बच्चों ने यहां भी बताया कि उनके पिता के देहांत के बाद उनकी मां खैनूरी आई थी और उसने बच्चों से कहा कि मेरे साथ देहरादून चलो मैं तुम्हें पढ़ाऊंगी। लेकिन बच्चों ने कहा हमारे पिता अब नहीं रहे हैं और हमें तेरी आवश्यकता नहीं है क्योंकि तू हमारे लिए मर चुकी है। तुमसे हमारा कोई रिश्ता नहीं है। बस अब हमें ऐसे सहारे की तलाश हैं जो हमारी सहायता कर सके।
इन निभागों की पीड़ा सुनकर देहरादून से प्रकाशित नया अध्याय की टीम बरसात के मौसम में जान जोखिम में डाल चमोली के विकासखंड दसोली के ग्राम खैनूरी पहुंची। जो कि चमोली बाजार से 8 किमी दूर और जिला मुख्यालय गोपेश्वर से 18 किलोमीटर दूर है। खैनूरी गांव तक पहुंचने के हिमालयन सेव्य संस्थान और नया अध्याय की टीम को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिरकार टीम खैनूरी पहुंची और बच्चों की आपबीती सुनी। बच्चों की हालात बहुत खराब है। उनके सिर पर छत भी नहीं है। घर भी जर्जर हालत में है। बच्चों के शरीर पर अनधोए कपड़े और आंखों में नमी थी। उनको देख लग रहा था मानो वो किसी की राह देख रहे हो जो उनको इस दुख से उभार सके।
हिमालयन सेव्य संस्थान ने इन बच्चों की मदद करने के लिए आगे आया है। संस्थान ने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पहल की है। जिसके चलते समाज के संवेदनशील जनों ने बच्चों की मदद करने की बात कही है।
नया अध्याय की पहल हिमालयन सेव्य संस्थान, खानपुर के विधायक उमेश कुमार, चमोली के जिलाधिकारी और देहरादून के सामाजिक सरोकार से प्रेरित प्रतिष्ठित व्यवसायी बिखरे परिवार को संवारने में जुट गए हैं। निश्चित ही अंधकार में डूबे इन असहाय बच्चों का जीवन अंततः सुखद यात्रा की दिशा में जाएगा।
-खानपुर विधायक उमेश कुमार
“बच्चों के मकान के लिए 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है।”
-पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह ग्राम खैनूरी।
डीएम चमोली द्वारा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को इन बच्चों के पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए निर्देश दिए है। इन बच्चों के माता-पिता के बीच तलाक की कार्रवाई भी चल रही थी।”se








