23 अगस्त से प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार, फ‍िर मानसून पकड़ेगा जोर.

Spread the love

                देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की से मध्यम बौछार का सिलसिला भी जारी है। देहरादून में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में जोरदार बौछारें पड़ीं। हालांकि शाम को मौसम सुहावना हो गया।

                 मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। गुरुवार को  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, आगामी 23 अगस्त से मानसून की सक्रियता फिर बढ़ने के आसार हैं। जिससे प्रदेशभर में भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं।

                 दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जिससे गर्मी और उमस महसूस की गई। हालांकि, दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके साथ ही शहरभर में झमाझम वर्षा शुरू हो गई।

                 देहरादून के ज्यादातर क्षेत्रों में करीब एक घंटा तीव्र वर्षा दर्ज की गई। मालदेवता क्षेत्र में सर्वाधिक 60 मिमी वर्षा हुई। जबकि, आशोराड़ी में 25, हाथीबड़कला में 18 और मोहकमपुर क्षेत्र में 16 मिमी वर्षा हुई।

               गुरुवार को देहरादून में आंशिक बादल छाने से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रहने की आशंका है। आगामी 23 अगस्त से दून में भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views