पिथौरागढ़ः कैलास मानसरोवर यात्रियों का पांचवां एवं अंतिम दल आज प्रातः 9:30 बजे कैलास मानसरोवर की परिक्रमा पूर्ण कर भारतीय सीमा में पहुंच गया। यात्रियों के भारत मे प्रवेश करने पर आइटीबीपी के जवानों ने लिपुलेख दर्रे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी यात्री सकुशल हैं।
सड़क मार्ग की अनुकूल स्थिति को देखते हुए यह दल आगे की यात्रा करेगा। यात्रियों की सुविधा हेतु प्रशासन एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दल आज बूदी रहेगा या धारचूला आएगा यह मौसम पर निर्भर है।








