सतपुली में गुलदार का फिर हमला, दहशत में लोग

Spread the love

 

           कोटद्वारः नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली गुमखाल के मध्य सड़क चौड़ीकरण कार्य में जुटे नेपाली श्रमिकों के डेरे पर एक बार फिर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। बीती देर रात गुलदार ने टेंट में अपने मां पिता के बीच में सो रहे एक नौ साल के बच्चे को खींचने का प्रयास किया।

                टेंट के भीतर पिता अपने बेटे को दबोचे रहा, जबकि टेंट के बाहर से गुलदार बच्चे को खींचने की कोशिश कर रहा था। गुलदार के हमले में बच्चे के हाथ पर घाव हुआ है। दो दिन पूर्व ही सतपुली मल्ली के समीप वन विभाग के विश्राम गृह से करीब आधा किलोमीटर पहले गुलदार नेपाली श्रमिकों के डेरे से तीन साल के विवेक ठाकुर पुत्र रमेश को उठा ले गया था।

दो दिन बाद फिर से किया हमला

पूर्व में हुई घटना को अभी लोग भूले भी न थे कि बीती रात गुलदार ने फिर से श्रमिकों के डेरे पर हमला किया। रात्रि करीब 11.30 बजे गुलदार एक नेपाली श्रमिक के डेरे के पास पहुंचा टेंट के बाहर से ही डेरे के भीतर सो रहे नौ साल के लड़के को खींचने का प्रयास किया। गुलदार ने लड़के का हाथ दबोचा और उसे बाहर खींचने लगा। लड़के का शोर सुन माता पिता सहित अन्य टेंटों में रह रहे लोग जाग गए और टेंटों से बाहर निकल आए।

 

उधर, टेंट के भीतर लड़के के पिता ने उसे दबोचे रखा, जिस कारण गुलदार लड़के को नहीं खींच पाया। शोर होने पर कुछ देर बाद गुलदार लड़के को छोड़ जंगल की तरफ भाग गया। इधर, सुबह होने पर लड़के को उपचार के लिए सतपुली हॉस्पिटल ले जाया गया है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

दो दिन पूर्व सतपुली मल्ली के समीप गुलदार ने मासूम को बनाया था निवाला

               दो दिन पूर्व सतपुली मल्ली के निकट मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार अब तक पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। गुलदार सतपुली बाजार, रेतपुर, दंगलेश्वर महादेव के आसपास घूमता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि गुलदार को कैद करने के लिए वन विभाग ने घटनास्थल के साथ ही आसपास के क्षेत्र में पिंजरे व चार ट्रैप कैमरे भी लगाए हुए हैं। लेकिन, आबादी के आसपास बढ़ रही गुलदार की धमक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 14 views