पिथौरागढ़ः बीती जुलाई माह में जंगली मशरूम खाने से दो महिलाओं की मौत के मामले में अपर निदेशक स्वास्थ्य प्रीति पंत ने पुन: जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा।
इधर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की फिर जांच का निर्णय लिया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य प्रीति पंत ने सीएमओ को भेजे पत्र में जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। जांच कमेटी सीएमओ की अध्यक्षता में बनेगी। प्रशासन द्वारा भी एक अधिकारी को कमेटी में नामित किया जाएगा।








