देहरादून में शूटिंग वर्ल्ड कप की तैयारी, 24 निशानेबाज लेंगे हिस्सा

Spread the love

 

                   देहरादूनः चीन में आगामी सात से 15 सितंबर तक होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप में पदकों पर निशाना लगाने के लिए भारतीय टीम उत्तराखंड के देहरादून में पसीना बहा रही है। टीम में शामिल सभी 24 निशानेबाज यहां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में अपने कौशल को निखार रहे हैं। उनकी मदद कर रहे हैं साथ आए 12 कोच, जिनमें एक विदेश से हैं।

                    गुरुवार से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर छह सितंबर तक चलेगा। सभी निशानेबाज प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक अभ्यास कर रहे हैं। इसके बाद वह होटल में शारीरिक अभ्यास और फिर मन को तरोताजा रखने के लिए योग-ध्यान करते हैं।
                    चयनित 15 निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल टीम में हैं और नौ निशानेबाज 50 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल टीम में हैं। इनमें रमिता जिंदल, उमामहेश और स्वप्निल कुशाले जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। निशानेबाजों को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया है।

10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल टीम

इसमें मद्देनेनी उमामहेश, दिव्यांश सिंह पंवार, नीरज कुमार, अमित शर्मा, निशांत रावत, सम्राट राणा, रमिता जिंदल, मेघना एम सज्जानार, कशिका प्रधान, सुरभि राव, राइम संगवान, एशा सिंह, राही जीवन सरनोबत, अभिदन्य अशोक पाटिल, दिव्या टीएस शामिल हैं।

50 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल टीम

इसमें स्वप्निल सुरेश कुशाले, बाबू सिंह पंवार, किरन अंकुश जाधव, भावेश शेखावत, प्रदीप सिंह शेखावत, मंदीप सिंह, मेहुली घोष, सुरभि भारद्वाज, मनिनी कौशिक शामिल हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट रख रहे खान-पान का ध्यान

निशानेबाजों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार दिया जा रहा है। उनके साथ न्यूट्रिशनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ) भी आए हैं, जो उनके खान-पान का ध्यान रख रहे हैं।

देश की चुनिंदा आधुनिक रेंज में से एक त्रिशूल

पहाड़ों से घिरे और शहर के शोर से दूर स्थित रायपुर में बने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स की त्रिशूल शूटिंग रेंज देश की चुनिंदा आधुनिक रेंज में से एक है। यह रेंज आधुनिकता के साथ निशानेबाजों को शांत और सुरम्य वातावरण प्रदान करती हैं। 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले इस रेंज को विकसित किया गया।

                   यहां करीब 20 करोड़ की लागत से स्विट्जरलैंड से मंगाए गए 160 इलेक्ट्रानिक टारगेट लगे हैं। ऐसे ही आधुनिक टारगेट का इस्तेमाल वर्ष 2024 में पेरिस ओलिंपिक में हुआ था। 25 मीटर की रेंज में वर्तमान में 60 टारगेट लगे हैं।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 21 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।