ऊखीमठः विकासखंड की 34 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो को खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी ।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

                  ऊखीमठः विकासखंड की 34 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो को खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। 32 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने से उन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। विभिन्न ग्राम पंचायत के 214 ग्राम पंचायत सदस्यों को न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास की प्रथम कडी है इसलिए विकास कार्यो को गति देने के लिए ग्राम स्तर पर सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा की ग्राम स्तर पर विकास कार्यो को गति देने के लिए प्रधानो, ग्राम पंचायत सदस्यों, गांव के विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियो व आम जनता की सहभागिता अनिवार्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन मेें गुरूवार को ग्राम पंचायतों की प्रथम खुली बैठक का आयोजन होना तय हुआ है तथा प्रथम बैठक में ही आगे की विकास योजनाओं की कार्ययोजना तैयार की जानी है। सहायक खण्ड विकास अधिकारी जंगी लाल आर्य ने कहा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो की ईमानदारी, निष्ठा, लगन, समर्पण भावना से गांवो के विकास को गति मिल सकती है। सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत बलबीर लाल ने बताया की न्याय गुप्तकाशी 67, मनसूना 44, ऊखीमठ 29, ल्वारा 28, फाटा 46 सहित कुल 214 ग्राम पंचायत सदस्यो को न्याय पंचायत स्तर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर प्रधान बुरूवा मदन भट्ट, कालीमठ प्रदीप राणा, जाल मल्ला त्रिलोक रावत, जाल तल्ला प्रदीप राणा, रासी सोनिया पंवार, पाली सरूणा बृजेश पंत, उनियाणा विशाम्बरी देवी, उथिण्ड जयकृत कुवर, उषाडा प्रतिपाल बजवाल। फापज आशा देवी, गौरीकुंड कुसुम देवी, राऊलैंक बीना देवी, चिलौण्ड बीरबल राणा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।