संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
शुभ मुहूर्त में हर घर एवं पंडालों में गणेश प्रतिमा विराजित की गई
10 दिन गणेश उत्सव का प्रारंभ शुरू हुआ
कानड़ : गणेश चतुर्थी हिन्दुओं आस्था का एक प्रमुख त्योहार है माना जाता है पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था इसी दिन से गणेश चतुर्थी के स्वरूप में गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाता है इसी के स्वरूप में सबके विघ्न हरने वाले बुधवार को शुभ मुहूर्त में विराजे सिद्धि विनायक गणपति बप्पा मोरया विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापना को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा गया सुबह से लेकर देर शाम तक गणेश प्रतिमाओं की दुकानों पर गणेश भक्तों की भीड़ देखी गई ओर पुराने रंगों से लेकर आधुनिक वाटर कलर वाली आकर्षक प्रतिमाएं बिक्री के लिए आई। इस वर्ष भक्त मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग अधिक कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई, जिसे वे स्थापित करेंगे। प्रतिमाओं को ले जाने का क्रम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा नगर में अनेक जगहों पर गणेश पंडालों को विद्युत रोशनी से सुसर्जित किया गया और आकर्षित डेकोरेशन से सुसज्जित गणेश पंडालो प्रतिमा में विराजित कि गई जैसे माता जी चौहारा , गोदी चौराहा पीपल चौक बोरखेड़ी जोड़ ठाकुर मोहल्ला गट्टा सैरी विवेकानंद कॉलोनी सहित नगर में अनेक हो जगह गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई जो 10 दिनों तक विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना का दौर चलता रहेगा






