‘ओहो रेडियो’ की ओर से फेयरफिल्ड बाय मैरियट में आयोजित कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

Spread the love

 

              देहरादूनः भारत के पहले एप आधारित रेडियो ‘ओहो रेडियो’ की ओर से आयोजित ‘मैं उत्तराखंड हूं’ कान्क्लेव में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न केवल प्रदेश के विकास पर चर्चा करेंगे, बल्कि इस दौरान वह अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी साझा करेंगे। ‘

                  मसूरी रोड स्थित होटल फेयरफिल्ड बाय मैरियट में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। ओहो रेडियो के ‘मैं उत्तराखंड हूं’ कान्क्लेव का यह तीसरा एडिशन है।

                    कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ओहो मीडिया नेटवर्क के हेड (प्रोग्रामिंग एंड क्रियेटिव) प्रयांक चतुर्वेदी ने बताया कि ‘मैं उत्तराखंड हूं’ कान्क्लेव एडिशन-3 केवल एक आयोजन नहीं बल्कि यह विशाल उत्तराखंड और इसके विकास के लिए एक मिशन है।

                    शुक्रवार को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा होगी। यह सत्र दोपहर एक बजे से दो बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरे सत्र में नमामी गंगे व जल जीवन मिशन के परियोजना निदेशक विशाल मिश्रा के साथ ‘पानी दा रंग’ विषय पर चर्चा होगी।

                   इसमें प्रदेश में जल संरक्षण व जल संचयन पर विस्तार से चर्चा के साथ कार्य-योजना पर विमर्श होगा। कार्यक्रम के तीसरे दिन यानी रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह समापन सत्र में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 27)