ऊखीमठः नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                     ऊखीमठः नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में आई भीषण आपदा के कारण शपथ ग्रहण समारोह सादगी से मनाया गया जबकि विभिन्न क्षेत्रों मेें मूसलाधार बारिश होने व मोटर मार्गो के क्षतिग्रस्त होने से कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह मेें शामिल नहीं हो सके। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी व कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी को उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी ऊसका निर्वहन त्याग, समर्पण, निस्वार्थ व ईमानदारी से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे विकासखंड की अर्थव्यवस्था तीर्थाटन, पर्यटन पर निर्भर है इसलिए तीर्थाटन, पर्यटन को बढावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि पूरे विकासखंड के सर्वांगीण विकास का जिम्मा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कंधों पर है इसलिए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगी। कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर क्षेत्र का चहुंमुखी हमारी पहली प्राथमिकता होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि पंचायतों में महिलाओ को प्रतिभाग करने के लिए सुनहरा अवसर मिला है इसलिए हर नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को समाज के प्रति सजग प्रहरी की तरह समर्पित रहना होगा । उप जिलाधिकारी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो को पंचायत एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हर जनप्रतिनिधि को एक्ट के अनुसार कार्य करने होगे। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो के मध्य आपसी समन्वय होने से विकास कार्यो को गति मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उषाडा दिनेश बजवाल, सारी भरत सिंह नेगी, खड़िया योगिता रावत, चौमासी रेखा देवी, लम्बगौडी मनीष तिवारी, बणसू अनूप राणा, देवर गिरीश चौहान, नारायणकोटी प्रियंका देवी, मैखण्डा प्रियंका देवी, रासी रेशमा देवी, मनसूना मयंक, गिरीया लक्ष्मी देवी, गैड़ रजनी देवी सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 11 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।