आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी।

 

जिलाधिकारी ने क्षति का त्वरित आंकलन करने हेतु की नोडल अधिकारियों की तैनाती

 

                   ऊखीमठः  जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 29 अगस्त, 2025 को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों यथा तालजामण, छेनागाढ, स्यूर एवं ललूड़ी (उछोला) में अनेक परिसम्पत्तियों को क्षति पहुँची है। आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार दूसरे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति का त्वरित आंकलन कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग रुद्रप्रयाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही विभिन्न स्थानों के लिए अभियन्ताओं, राजस्व उपनिरीक्षकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को सम्मिलित कर विशेष टीमें गठित की गई हैं।

गठित टीमें निम्नवत् हैं –

1. तालजामण क्षेत्र

➡ टीम-01:
शैलेन्द्र तोमर, सहा. अभियंता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग,
सौरभ गैरोला, कनिष्ठ अभियंता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊखीमठ
सम्बन्धित क्षेत्र का राजस्व उप निरीक्षक
सम्बन्धित क्षेत्र का ग्राम विकास अधिकारी
➡ टीम-02 :
ओम प्रकाश, सहा. अभियंता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, रुद्रप्रयाग,
अंकित, कनिष्ठ अभियंता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, रुद्रप्रयाग,
सम्बन्धित क्षेत्र का राजस्व उप निरीक्षक
सम्बन्धित क्षेत्र का ग्राम विकास अधिकारी

2. छेनागाढ़ क्षेत्र
अनुज भारद्धाज, सहा. अभियंता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ,
रजनीश उप्रेती, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई खण्ड, रुद्रप्रयाग,
सम्बन्धित क्षेत्र का राजस्व उप निरीक्षक
सम्बन्धित क्षेत्र का ग्राम विकास अधिकारी

3. स्यूर क्षेत्र
अरूण गुंसाई, सहा. अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, रुद्रप्रयाग
संजय बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, रुद्रप्रयाग
सम्बन्धित क्षेत्र का राजस्व उप निरीक्षक
सम्बन्धित क्षेत्र का ग्राम विकास अधिकारी

4. उछोला क्षेत्र
सुभाष रावत, सहा. अभियंता, जल संस्थान, रुद्रप्रयाग
सोनु बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, रुद्रप्रयाग
सम्बन्धित क्षेत्र का राजस्व उप निरीक्षक
सम्बन्धित क्षेत्र का ग्राम विकास अधिकारी

 जिलाधिकारी के निर्देश

जिलाधिकारी ने उक्त सभी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में जाकर विभिन्न परिसम्पत्तियों की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण व आंकलन करें तथा क्षति का विवरण यथाशीघ्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत एवं पुनर्वास प्राथमिकता पर है। प्रशासन सतत निगरानी रखते हुए प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।