प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण – राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

 

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण – राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।

 

प्रभावितों की जान बचाना, क्षति का त्वरित आंकलन करना तथा प्रभावितों का शीघ्र पुनर्वास करना सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं- सौरभ बहुगुणा।

 

ऊखीमठः मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित स्यूर, बांगर आदि क्षेत्रों का स्थलीय दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तथा प्रभावित परिवारों से उनके कुशलक्षेम जानी, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और तेजी से संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के आवास भूस्खलन एवं मलबे से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों – स्थानीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों अथवा अन्य सुरक्षित भवनों में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई प्रभावित परिवार किराए पर आवास लेना चाहता है तो उसकी व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों की जान-माल की सुरक्षा है। आगामी 3 सितंबर तक मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री स्वयं भी निरंतर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं और शासन स्तर पर बैठकें लेकर समीक्षा कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार खाद्यान्न एवं आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी है। सड़क मार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त (वॉश आउट) हो जाने की स्थिति में हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभागों – पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं अन्य एजेंसियों को शीघ्र सड़क मार्गों की मरम्मत एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर पैदल मार्ग बाधित होने से विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हुई है। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे बच्चों को अस्थाई रूप से विद्यालय से छूट (Exemption) प्रदान करने पर विचार करें, ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे। प्रभारी मंत्री ने दोहराया कि सरकार की तीन प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं

लोगों की जान बचाना, क्षति का त्वरित आंकलन करना तथा प्रभावितों का शीघ्र पुनर्वास करना है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं पूरा जिला प्रशासन ग्राउंड जीरो पर अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से अपील की कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

 

इस दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, उपवन संरक्षक रजत सुमन, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।