संवाददाता कानड़ (म. प्र.): गोवर्धन कुम्भकार।
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय और जिला प्रभारी मंत्री श्री चौहान द्वारा महाराणा प्रताप एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
भारत धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का देश- मंत्री श्री विजयवर्गीय।
आगर-मालवा जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- प्रभारी मंत्री श्री चौहान।
आगर मालवा: भारत धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का देश है। यहां जन्म होना हमारा सौभाग्य हैं। हमारे देश में ऋषि-मुनियों की महान परम्परा रही है। प्राचीनकाल से उज्जैन काल गणना का केंद्र रहा है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को आगर मालवा में डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कही। मंत्री श्री विजयवर्गीय और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर मालवा जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने आगर मालवा में विजय स्तंभ चौराहा पर 66 लाख से निर्मित विजय द्वार का लोकार्पण एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा नेहरू स्मृति वन में 14 लाख की लागत से निर्मित संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल उपस्थित रहे।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2047 तक भारत दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देते हुए विश्व पटल पर नंबर-वन राष्ट्र बनेगा। उन्होंने स्वदेशी सामग्री के महत्व पर जोर दिया और लोगों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी सामग्री का उपयोग करें।
प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप और अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर आज आगर नगर को सौपा गया है। हमारी सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजना बनाकर संचालित की जा रही। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई में समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आगर मालवा जिले का विकास में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में नम्बर-1 बनायेंगे।
सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि हमारी सरकार ने आगर मालवा को जिला बनाया है तो इसके संपूर्ण विकास भी हम ही करेंगे। आगर मालवा में निरंतर विकास कार्य हो रहे। जिससे आगर का स्वरूप बदल रहा है। आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने स्वदेशी सामग्री खरीदने की बात कही और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विधायक श्री गहलोत ने कहा कि उनकी विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। विकास का यह सिलिसला निरंतर चलेगा, आगर को प्रदेश की नंबर वन विधानसभा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
जिलाध्यक्ष श्री मालवीय ने बाबा साहब अंबेडकर एवं महाराणा प्रताप जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है। एक साथ दो महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उन्होंने सागर गार्डन चौक पर दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति की स्थापित करवाने का अनुरोध किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री पटेल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज दिन ऐतिहासिक है, नगर में दो महापुरुष महाराणा प्रताप एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का एक साथ अनावरण हुआ है। आज मैं अपने सपनों को साकार होते हुए देख रहा हूं ।हैं। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय से मोतीसागर तालाब पर अचलेश्वर महादेव मंदिर कमलकुंडी से गणेश मंदिर तक एक ब्रिज निर्माण का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री गोपाल परमार, श्रीमती रेखा रत्नाकर, श्री लालजीराम मालवीय, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री फूलचंद वेदियां, श्री रामलाल मालवीय जनप्रतिनिधिगण सर्व श्री भेरू सिंह चौहान, दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, चिंतामण राठौर, कैलाश कुंभकार, कैलाश काका, गजेंद्र सिंह चंद्रावत, अनिल मंडावरा, हरिनारायण यादव,बाबूलाल यादव, करण सिंह सोलंकी, श्याम सिंह परिहार, राधे ठाकुर, दिनेश परमार, भरत प्रजापत, महेश शर्मा, कैलाश परिहार, अशोक प्रजापत, मुकेश केलकर , जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, अजय जैन मारुबर्डिया, मनीष सोलंकी,डॉ मोहन मकवाना, गिरधारीलाल मालवीय, रानुराज नरवाल, नगर पालिका के सभी पार्षदगण मंचासिन रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री आर पी वर्मा, नगर पालिका सीएमओ श्री डोडवे सहित बड़ी संख्या नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक राजपूत ने किया एवं आभार जगदीश गवली ने माना।
मंत्री द्वय का जिले में आत्मीय स्वागत हुआ
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर मालवा जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान आज महाराणा प्रताप एवं संविधान निर्माता डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हेतु जिले में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री द्वय पर जगह-जगह स्टाल लगाकर पुष्प वर्षा की गई। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।






