हरी राम यादव, बनघुसरा, अयोध्या।
गाली गोली से बढ़कर लगती
जो अपनी मां को बस मां समझे,
और औरों की मां को दे गाली।
वह उन चौपायों से भी बद्तर है,
जो खडे बीच सड़क करें जुगाली।
जो खडे बीच सड़क करें जुगाली,
गाली दुर्बल मन की है पहचान।
जो बातों से बातों का न दे पाते उत्तर,
वह ही करते हैं गाली का गान ।
“हरी” बात करो सब मानव जैसे,
मत मुंह से दो किसी को गाली।
गाली गोली से बढ़कर लगती,
तन मन दोनो को करे बवाली।।






