प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे

Spread the love

 

               नई दिल्लीः भारत और अमेरिकि में खटास की खबरों के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक (UNGA Meeting) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन अब वो इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस.जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे।

              UNGA की बैठक पर संशोधित सूची में यह जानकारी सामने आई है। 9 सिंतबर से UNGA की बैठक का 80वां सत्र शुरू होगा। वहीं, 23-29 सिंतबर तक UNGA में उच्चस्तरीय बैठक देखने को मिलेगी।

ट्रंप भी देंगे भाषण

इस बैठक की शुरुआत ब्राजील के भाषण से होगी, जिसके बाद अमेरिका UNGA महासभा को संबोधित करेगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को UNGA में भाषण देते दिखाई देंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस.जयशंकर 27 सितंबर को UNGA महासभा को संबोधित करेंगे।

पहली सूची में था पीएम मोदी का नाम

                 बता दें कि इससे पहले जुलाई में UNGA के वक्ताओं की सूची जारी की गई थी, जिसमें पीएम मोदी का नाम भी शामिल था। पीएम मोदी 26 सितंबर को UNGA को संबोधित करने वाले थे।

                 मगर, अब नई सूची में पीएम मोदी की जगह विदेश मंत्री एस.जयशंकर का नाम मौजूद है, जो 27 सितंबर को महासभा में भाषण देंगे। हालांकि, यह फाइनल लिस्ट नहीं है। इस सूची में आगे भी बदलाव हो सकते हैं।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)