लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)
आलेख
“””””””””””””
दुख _सुख सांझा कर एक_ दूसरे के सहयोगी होते हैं हम, जीवन सफर में।
एकांत में जो आत्म चिंतन करते हैं ,वे ही भीड़ में भी बेहतर कर पाते हैं।
यह संसार हैं, जहां _हर कदम पर विविधता हैं। अलग लोग, मानसिकता और उनके कार्य हैं, जहां अनेक लोग इस संसार को सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान देते हैं। सब कुछ कर लेने की क्षमता किसी एक में नहीं होती। सभी में कुछ न कुछ खूबी होती हैं, जिसकी जहां जरूरत होती हैं आवश्यकता अनुसार उन्हें वहां प्राथमिकता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाती हैं। हर इंसान का महत्व विभिन्न स्थानों पर एक जैसा नहीं होता।जिस क्षेत्र में जो काबिल होते हैं, उनके अनुरूप उन्हें सम्मान दिया जाता हैं। अकेले किसी भी मनुष्य का कोई मोल नहीं।
भावनाओं की अभिव्यक्ति और संसार की हर खूबसूरती की झलक साथ रहकर ही देख सकतें हैं। अकेले में कुछ देर चिंतन कर सकते हैं, खुद से बातें कर सकतें हैं लेकिन हर समस्या का समाधान सिर्फ साथ रहकर ही कर सकतें हैं। कठिन कार्य भी आसान हो जाते हैं, जब हम एक साथ हो जातें हैं। हम जहां हैं, जैसे हैं, हर जगह हमें जीवन की परेशानियों का हल शांति से निकालने की कोशिश करनी चाहिए। सबसे जरूरी हैं दूसरों के विचारों को सुनना और समझकर निर्णय लेना। कई बार हम अपनी जिद और घमंड में रहते हैं, बस अपनी बातों को कहते हैं । हम यहीं चाहते हैं जो हमारे संपर्क में हैं, वे हमारी हर बात आसानी से मान लें, सच और झूठ के बीच हमारी भी सोच होती हैं ।
आत्मा के विरुद्ध कोई कार्य हो तो, चाहे इंसान कितने भी प्रिय हो उस पर चिंतन जरूरी हैं। बिना सोचे किसी का गलत में साथ देना कभी किसी के लिए सही नहीं। हर इंसान अपनी परिस्थिति से लड़ रहें हैं। जीवन का सारा सुख किसी एक के पास नहीं होता। हम दुख _सुख का आदान_ प्रदान कर एक दूसरे के सहयोगी होते हैं जीवन सफर में। अगर_ हम चाहते हैं कोई हमें सुने _जाने तो हमें भी विन्रम होना पड़ेगा। हर इंसान स्वतंत्र हैं अपने जीवन को जीने के लिए। कर्म के आधार पर सभी को परिणाम मिलता ही हैं ।किसी को समझा सकते हैं, पर अपना विचार जबरदस्ती नहीं थोपना चाहिए।आपके कार्य _व्यवहार से किसी की मानसिकता बोझिल न हो बस इतना ख्याल रखिए। किसी का भला सोच रहें ठीक हैं लेकिन कोई आपके अनुभव_ विचार या सलाह का सम्मान न करें, तो उनसे दूरी ही सही हैं।
वक्त के साथ सामना जरुरी हैं, बिना तकलीफ से गुजरें किसी को सबक नहीं मिलता ,इसलिए जीवन के इस जंग में हर किसी को अपने लिए लड़ने दिजिए। सुख _सुविधा, सम्मान, धन_ दौलत, शौहरत बिना संघर्ष के नहीं मिलता। अपनी मानसिकता को इस प्रकार बनाए की हम जीवन की हर परेशानियों में साहस के साथ खड़े हो सकें। हर जगह अपनी बल _बुद्धि, योग्यता_ हुनर को ही दिखाने और खुद को सही बताने की कोशिश मत कीजिए। जो आपमें हैं वह आपके कार्य _व्यवहार और अवसर आने पर स्वयं प्रदर्शित हो जाएंगे। अगर कोई विशेष पद _प्रतिष्ठा हैं, आप सर्वगुण संपन्न हैं तो उसका सही उपयोग किजिए। कभी भी किसी व्यक्ति को अपने सामने उपेक्षित मत किजिए ।
समय के प्रवाह में हम सभी बहकर कहां जाएंगे यह नहीं जानते? सत्कर्म की एक रास्ता हैं_ इस मनुष्य जीवन को संवारने, सफल करने और इस सांसारिक जीवन से विचलित मानसिकता को सुकून के पल देने का। अपने आप में इतने मस्त_ व्यस्त और उत्साहित रहिए कि हर पल से प्यार हो जाएं।अगर जीने के लिए तैयार हैं तो हर पग विकल्प मिलेंगे।
जीवन के हर दौर का हमे एक नया अनुभव होता हैं, जब तक किसी कार्य को करने का आपमें हिम्मत हैं, मन में जिज्ञासा, पाने की ललक हृदय में प्रेम है, कोई ख्वाब हैं विभिन्न हंसीन कल्पनाएं कल्पना, शौक जीवित हैं तो आप 4 सच में जीवित हैं, आप मुश्किलों में भी जीवन को उत्कृष्ट बना सकते हैं।
हर समय दिमाग को बोझिल मत रखिए, कुछ कड़वाहट को भूलते चलिए। अगर सहज रहेंगे तो कठिनाई में कोई रास्ता निकाल पाएंगे ।मन में दृढ़ संकल्प लेकर घर से निकलिए। काम_ क्रोध, भोग _विलास, मोह _लोभ मनुष्य के मन _मस्तिष्क को अशांत करते हैं, इसे वश मे किजिए। अगर शांति पूर्ण जीवन की कामना करते हैं, तो हर तरह की बुराइयों को खुद से दूर करना जरूरी हैं।
बुरे विचार हमारी जीवन शैली को प्रभावित करती हैं, हमें उलझाकर रखती हैं।चाहे जो हो जाएं मौन की साधना कीजिए। कठिन कुछ नहीं बस मन की चंचलता को नई दिशा देते रहिए। कहां रुकना हैं और चलना हैं, कितन कहना हैं और चुप रहना हैं? बस इस बात का ध्यान दिजिए। जीवन एक तपस्या हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार मत रहिए, सात्विक जीवन की ओर आगे बढ़िए। हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखिए। जीवन में कभी अचानक से कोई बात बिगड़ जाती हैं, सब कुछ सही करते हुए भी विपरीत हालात हो जाते हैं, घबराइए मत धैर्य रखिए। गुस्सा में भी अपशब्दों का प्रयोग मत किजिए। मधुर संबंध जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं ।
आज व्यस्ततम जीवन के कारण लोगों की मानसिकता बिखरी होती हैं, वे _अस्थिर होते हैं एकाग्र होकर कार्य नहीं कर पाते, जरा सी बात पर चिड़चिड़े हो जाते हैं, अपने खिलाफ कुछ भी सुन नहीं सकते, बहुत जल्द दिमाग उत्तेजित हो जाते हैं। किसी की अच्छाई देखने में हम देर करते हैं, पर कमी बहुत जल्द निकाल देते हैं। यही वजह हैं कि मन में अच्छे विचार नहीं रुक पाते। हर इंसान अपने माहौल के अनुसार कार्य _व्यवहार करते हैं। आज सहनशील होना सबसे बड़ी चुनौती हैं। जैसे _जैसे आगे बढ़ते जाएंगे मन में भ्रामक चीजें ठहरती जाएगी, बहुत सी बाते हमें विचलित करेंगी हमें सजग होकर चलना हैं। सच को जाने बिना कदम मत बढ़ाइए।
किसी को नुकसान पहुंचाने की मत सोचिए। जो भाव हम दूसरे के लिए रखते हैं, वैसे ही खुद के साथ घटित होता हैं। भावनाएं जैसी होती हैं दिल _दिमाग भी वैसे ही कार्य के लिए सक्रिय हो जाता हैं ।हर समय मन में सकारात्मक सोच रखिए। औरों की जिंदगी में राहत बनकर रहिए, अपने व्यवहार से किसी को बेचैन मत किजिए। जीवन में हम कई तरह के दृश्य देखने को मिलेंगे। कहीं दुखद तो कहीं सुखद होती हैं जीवन की यात्रा, रुकिए मत चलते रहिए। बस आनंदित रहिए। कुछ भी स्थाई नहीं, देखते_ देखते अच्छे दौर भी गुजर जाएंगे इसलिए आज जो हैं उसमें मगन रहिए बाद में फिर पछतावा न हो आज में ही जीना सीखिए।
किसी बात को सोच _सोचकर व्याकुल मत रहिए। एकांत में खुद से मिलिए, आत्म मूल्यांकन किजिए तभी भीड़ में कुछ बेहतर कर पाएंगे। जब भी खुश रहने की वजह मिलें, उस अवसर का पूर्ण लाभ उठाइए।







