डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
पृथ्वी की मुस्कान
थिरक- थिरक कर नाच रही है।
मधुरिम बोली वाच रही है।।
सदा निरंतर घूम रही है।
सौर लोक को चूम रही है।।
देख फ़सल को मुस्काती है।
कमर हमेशा मटकाती है।।
आँखों से देखा करती है।
कोंख में ऊर्जा नित भरती है।।
चुुंबक बनी मचलती दिखती।
प्रेम कहानी प्रति क्षण लिखती।।
मौसम का आनंद लूटती।
सब देती पर नहीं टूटती।।
पौधों को वह सींचा करती।
हंसती गाती चलती फिरती।।
मुस्कानों में प्राण सुधालय।
पृथ्वी बहु – रंगी मधु -आलय।।






