संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
कानड़-शाजापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, मां समेत दो घायल।
कानड़ः गुरुवार को कानड़-शाजापुर मार्ग पर ग्राम बटावदा जोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और छोटे लोडिंग वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के ग्राम पालदेवरी निवासी कन्हैयालाल पिता बद्रीलाल (उम्र लगभग 20 वर्ष) अपनी मां गुड्डी बाई पति बद्रीलाल (उम्र लगभग 42 वर्ष) बाइक पर सवार होकर जा रहा था। ग्राम बटावदा जोड़ पर अचानक सामने से आ रहे छोटे लोडिंग वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां गुड्डी बाई और टेम्पो मे बैठे समीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






