डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
नशामुक्त भारत
नशामुक्त तब भारत होगा।
जब संस्कार समुन्नत होगा।।
बिन संस्कार दरिंदा मन है।
धूमिल अतिशय सकल वदन है।।
शुद्ध घरेलू स्वच्छ आवरण।
निर्मल भावों का उच्चारण।।
उर में सत्व धर्मनिष्ठा हो।
मन में अपने प्रति निष्ठा हो।।
मदिरालय का द्वार तोड़कर।
नशामुक्ति की ओर मोड़कर।।
जनमानस की तैयारी हो।
प्रिय पावन नोटिस जारी हो।।
नशामुक्ति के मतदाता हों।
आत्मज्ञान के शिवज्ञाता हों।।
शाकाहारी भाव हमेशा।
सादा जीवन का शुभ वेशा।।






