लेखिका : प्रो.( डॉ.) मंजू वर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़।
राज सर आई.पी.एस.
मेरा और राज सर का मिलना किसी परिचय का मोहताज नहीं था…यह तो दिल का दिल से अनुबंधन था जो किसी चिर परिचित रिश्ते की डोर से बँधा था…पता नहीं कब से तलाश थी एक-दूजे की….जो वक्त और मुलाकात की जगह की मोहताज थी….शायद इतिहास विभाग का गलियारा और पंजाब विश्वविद्यालय का खूबसूरत परिसर जो हमारे रूहानी प्रेम का साक्ष्य बना I विश्वविद्यालय के परिसर में पता नहीं हमारे जैसे कितने ही प्रेम प्रसंगों की डोर में बंधे होंगे…..कुछ आकर्षण बन कर रह गये, कुछ वक्त के रोह में बह गए, कुछ वक्त की मार को सह गये और कुछ मुकम्मल हो कर रह गए…..कुछ मुकम्मल हो कर भी हमारे जैसे बेरहम हाथों से ढह गए ….
क्यों और कैसे ढह गया हमारे प्रेम का आशियाना …..जानने के लिए पढ़े….
” राज सर आई.पी.एस. “






