भारत और चीन पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने को कहा

Spread the love

 

            नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस पल क्या कह दें और उसके अगले ही पल क्या कर दें, ये कोई नहीं जानता। ट्रंप एक तरफ तो भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारत को अपना सच्चा दोस्त बताते हैं। अमेरिका हमेशा से ही अपने ऐसे की कारनामों के लिए बदनाम रहा है।

               अब एक बार फिर अमेरिका ने कुछ ऐसी ही हरकत की है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने G7 देशों से भारत और चीन पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने को कहा है। इसके पहले वह यूरोपियन यूनियन पर भी ऐसा करने का दबाव बना चुके हैं।

जी-7 के वित्त मंत्री करेंगे बैठक

              शुक्रवार को जी-7 की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्री वीडियो कॉल पर एक बैठक करेंगे। इसमें डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूक्रेन में शांति समझौते के प्रयास के क्रम में अमेरिका द्वारा तैयार किए गए नए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस बैठक से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका इसमें जी-7 देशों पर भारत और चीन पर रूसी तेल खरीदने के लिए भारी शुल्क लगाने का दबाव डालेगा।

             यह शुल्क कितना होगा, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अमेरिका ने 50 से 100 प्रतिशत के बीच टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके पहले अमेरिकी वित्त विभाग के प्रवक्ता ने कहा था, ‘हमने अपने यूरोपीय संघ के सहयोगियों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि वे अपने देश में युद्ध समाप्त करने के बारे में गंभीर हैं, तो उन्हें हमारे साथ मिलकर सार्थक शुल्क लगाने होंगे।’

                उन्होंने जी-7 का जिक्र करते हुए कहा था कि हमारे G7 साझेदारों को भी हमारे साथ कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। बता दें कि पिछले महीने अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। जबकि यूरोपियन यूनियन भी अपनी गैस का लगभग पांचवां हिस्सा रूस से खरीदता है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)