अपना समय- श्रम और भावनाएं सही जगह लगाते हैं, तो परिणाम भी अच्छे होंगे ।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)

 

 

आलेख 

  “”””””””””””

अपना समय- श्रम और भावनाएं सही जगह लगाते हैं, तो परिणाम भी अच्छे होंगे ।

 

अगर हम गलत जगह खुद को खर्च करते हैं, तो वापसी भी दुखद ही होगी। 

 

अपना समय- श्रम और भावनाएं सही जगह लगाते हैं, तो परिणाम भी अच्छे होंगे ।

 

खो जाना आसान हैं लेकिन खुद को पाना कठिन।

 

खो जाना आसान हैं लेकिन खुद को पाना कठिन। कई बार हमारी कल्पनाओं की दुनिया हकीकत से दूर होती हैं। मनुष्य जीवन जब मायूस होता हैं तो कई तरह के बुरे विचार आते हैं। विपरीत दौर में भी जो मन को मजबूत बना लेते हैं, वहीं हर हालात का सामना कर पाते हैं। आज मनुष्य में संवेदनहीनता बढ़ती जा रही हैं। जीवन की जरूरतें पूरी करने आज हम एक दूसरे की भावनाओ को भी चोटिल करते हैं।विचारों में सामंजस्य बनाए रखना कठिन हैं। अपने सांसारिक जीवन की व्यथाओं से निकल कर्तव्य को निभाने में असमर्थ हैं।

जीवन के हर क्षेत्र में स्वस्थ मानसिकता जरुरी हैं। जहां अनावश्यक कार्य-व्यवहार या सोच में किसी बात का दबाव होता हैं, वहां हम श्रेष्ठ परिणाम नहीं दें पाते। बनने और बिगड़ने का एक क्रम हैं जीवन ।पाकर हमें खुशी होती हैं, वहीं खोने का भय लगा रहता हैं। खुद को बनाने के लिए अधिक समय निकालिए, व्यर्थ के बातों से दूर किजिए खुद को। जीवन क्षणिक यात्रा हैं, इसका आनंद लेते रहिए।निज स्वार्थ या लाभ के लिए किसी के जीवन में दखल मत दिजिए।जब हम तकलीफ में होते हैं तो सबसे पहले अंतर्मन में कई तरह के द्वंद होते हैं। जितनी बाते हम सोच लेते हैं दुखद स्थिति मेंअसल में उतना कठिन नहीं होता ।

असल में हर इंसान को अपनी सुरक्षा सबसे पहले जरूरी हैं, जैसे ही उसे आभास होता हैं किसी अनहोनी की तो सबसे पहले वे भयभीत हो जाते हैं। आशंका से ग्रसित मन हमेशा बीमार अवस्था में होता हैं। हर किसी के जीवन में छोटी- बड़ी कई दुर्घनाएं होती हैं लेकिन उनमें क्षमता भी होती हैं सदमे से निकलने और आगे बढ़ने की, जरूरत होती हैं तो प्रयास करने की। हर कोई अपने लिए कई तरह के ख्वाब लेकर जीवन जीते हैं। चाहतों का सफर बहुत सुहाना होता हैं, मग्न रहिए अपने कर्म में। दुनिया उलझाती हैं लेकिन सुलझी मानसिकता ही हर क्षेत्र में सहयोगी हैं।अधिकतर वही नहीं हो पाता जैसे हम मन ही मन बहुत से ख्वाब पालकर रखते हैं। यहां पल भर में बहुत कुछ बदल जाता हैं, नियति को समझ पाना हमारे वश में नहीं। जिंदगी की कहानी में हम कभी राजा तो कभी रंक होते हैं।

जोश- जवानी, हुनर- सुंदरता और दौलत ये सब समय का खेल हैं। जिसके पास हैं, वक्त रहते इज्जत न किया गया तो एक वक्त ऐसे भी आता हैं जब यह किसी काम का नहीं रह जाता हैं। यह तन जीवन का सबसे कीमती उपहार हैं। इस संसार में प्राप्त हर चीज की एक की सीमा निर्धारित हैं , उसके बाद उसे कितना भी सहेज कर रखिए, नष्ट होंगे ही। बस हमें अपने जीवन के इस मूल्य को समझना हैं, क्षणिक जीवन को जितना आनंदित कर सकते हैं करिए।

मौका बार- बार नहीं मिलता। जो हम खो देते हैं अपनी नादानी में उसे फिर से न पाने का गम तो जीवन भर होता हैं। जो अभी प्राप्त हैं उसका सम्मान न कर पाना भी हमारी मूर्खता हैं।आज जो हैं उसी के साथ खुश रहिए। शांत रहिए, दुर्भावों से अलग एक प्रेम पूर्ण जीवन से नई शुरुवात किजिए ।अंत तो निश्चित हैं, हम सभी का, क्यूं न जो कम लम्हे हैं उसे जी लें?

जीवन में बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हर एक दौर में हमें अपनी खुशियों के साथ समझौता करना पड़ता हैं। जीवन में दर्द हैं और सहने की आदत रखनी पड़ेगी, इस बात को हम जितनी जल्दी समझ लेंगे उतने ही सुखी रहेंगे ।जब शुरू से ही हमें सब कुछ, बिना इंतजार और परेशानियों के मिल जाता हैं, तो हैं संघर्ष को समझ नहीं पाते। सब सुख _सुविधा हो तो लगता हैं, सारी खुशियां हमारे पास हैं। हम कभी जानने की कोशिश ही नहीं करते कि आज जो लाड -प्यार मिल रहा हैं हम सुविधा में हैं, यह कैसे मिला? आज हम जरा सी तकलीफ या अभाव को सह नहीं पा रहें। सोचिए !आज जो अपने माता- पिता, पूर्वजों के मेहनत, प्रेम -आशीर्वाद से जो मिला हैं, हम निश्चित होकर जीवन गुजार रहें। अचानक से सब मिलना बंद हो जाएं तो हमारी स्थिति क्या होगी, उस वक्त हम खुद को कैसे संभलेंगे, जिंदगी की चुनौतियों सामना कर पाएंगे?

अचानक से जीवन में कोई दुखद घटनाएं होती हैं, तो कई बार हम सदमे में आ जाते हैं। दुख -सुख दोनों को स्वीकार कर उसका सामना करना पड़ता हैं। अपने बारे में ही सोचकर फैसला मत किजिए ।एक इंसान का जीवन कई हिस्सों में बांटा होता हैं, हमे औरों के प्रति कर्तव्य का भी ध्यान रखना होगा, तभी अपने अधिकार के लिए लड़ पाएंगे। जीवन एक जिम्मेदारी हैं, जहां हर वक्त हमें नए कार्य- विचार, व्यवहार मिलते हैं, जिसे समझना- सुलझाना और सामंजस्य करना होता हैं। दुख को लेकर मत घूमिए। सुख की चाह ही जीने के लिए एक उम्मीद हैं, इसलिए हम संघर्ष के पथ पर चलते हैं ।एक इंतजार ही तो हैं जिंदगी, किसी की पूर्ण हो जाती हैं, कोई इंतजार में ही रह जाते हैं। सुख आधार हैं, दुख को लांघने की क्षमता विकसित करने का। कभी निराश होकर अपने किसी दुखद बात की गहराई में मत जाइए। दुख में हर लम्हा अंधकार होता हैं, बस मन को नया मोड़ दिजिए।

जीवन का सफर कभी सहज, तो कही कठिन होता हैं। मनुष्य मन सदैव खुद के बारे में अधिक चिंतित होता हैं।सांसारिक जीवन में हर पल हम कड़वाहट को।महसूस करते हैं।जितना अधिक सोचेंगे उतने ही डूब जाएंगे रोग-शोक ,संताप_ घृणा में। परेशानियों से हम कभी मुक्त नहीं हो सकतें, यह जीवन में आते ही रहेंगे। किसी तरह तकलीफ होने पर दिमाग में हम उसे ही रख लेते हैं और खो जाते हैं विचारों की गहराई में। खुद को दुखी- बेबस मानकर सब कुछ भूलकर हम स्वस्थ चिंतन या उससे निकलने के लिए हिम्मत नहीं दे पातें।

जब तक हम जीने के लिए अपने मन में सकारात्मक वातावरण न का निर्माण नहीं करेंगे, उम्मीद जागृत नहीं, करेंगे हम फिर से ऊपर नहीं उठ पाएंगे। जीवन में अगर हम किसी भी बात में व्यक्ति -वस्तु, अपनी चाहत में खो जाते हैं, अगर -हम गलत जगह खुद को खर्च करते हैं तो वापसी दुखद ही होगी। हम अपना समय -श्रम और भावनाएं सही जगह लगाते हैं तो परिणाम भी अच्छे होंगे। मनुष्य जन्म सिर्फ मौज- मस्ती और शौक को पूर्ण करने के लिए ही नहीं हैं, जीवन एक जिम्मेदारी हैं उसे निभाना हैं ।

मन में जो भी भरा होता हैं अगर उससे आपको मानसिक तनाव हो रहा हैं, तो सबसे पहले- मन के हर द्वंद को दूर किजिए।उलझे हुए मत रहिए जीवन के प्रति अपना नजरिया एकदम स्पष्ट रखिए। मन ही मन में ज्यादा कल्पना करने, सोचने की बजाएं में प्रयास किजिए दुविधाओं से निकलने का। कोई भी काम शुरुवात करने से ही पूर्ण होता हैं । संदेह की स्थिति में रहने से अच्छा हैं जिससे भी शिकायत हैं उनसे कहिए और आगे बढ़ते चलिए। किसी बात को लेकर संकुचित दायरे में मत रहिए, विस्तार दिजिए अपनी सोच को। समस्याओं को एकत्रित करके मत रखिए, जब जो विवादित मुद्दे सामने सामन आते हैं, उसे हल करते रहिए। अच्छाइयों को ग्रहण करने के लिए बुराइयों को पहले दूर कीजिए।

हौसला रखिए अपने सपनो को पाने की। खुद पर यकीन किजिए, किसी के कहने से आप वैसे नहीं बन जाते ।जो आप चाहते हैं वह करते चलिए

ये मत सोचिए ! आप अकेले ही इस संसार में दुख भोग रहे हैं ।हर इंसान अपने कर्म _भाग्य और मेहनत का फल प्राप्त करते हैं।

जो भी होनी -अनहोनी होती हैं उसे सहना होता हैं । हम कितने रोकर अपनी तकलीफ कहें,लेकिन कुछ बातों को हम बदल नहीं सकते ।जो हो गया उसे, अगर वापस पाना संभव नहीं तो अभी जो कर सकते हैं उसके लिए खुद को तैयार किजिए। बस गम में डूबकर खुद को खोना मत। जब हम आज को चिंता में व्यर्थ कर लेते हैं, तो आने वाले कल के लिए कुछ उम्मीद नहीं कर पाते।जीवन की यात्रा में कभी- कभी आकस्मिक घटनाएं हो जाती हैं, उसे लेकर चिंता मत करते रहिए ।जब भी कुछ खो जाएं, असफलता मिलें, उदासी घेर लें एक बार सब कुछ भूलकर फिर से नया करने की सोचिए।

जीवन के हर पल को अमूल्य मानकर उसे सुंदर बनाने के लिए कार्य किजिए। खुद सही दिशा अपनाइए औरों के भी प्रेरणा स्रोत बनिए। डरिए मत निडर होकर रहिए। आप विधाता की रचना हैं नेक कर्म आपका धर्म हैं। बस अच्छे मन से हर दिन कुछ भला करिए, सोचिए और नया सीखते रहिए आपकी जीत निश्चित हैं।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)