संवाददाता उज्जैन : गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
ऐतिहासिक ‘’किसान न्याय यात्रा’’ और “वोटर अधिकार यात्रा” में जन-जन के बीच नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है।
उज्जैन : में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र की रक्षा, किसानों और वोटर अधिकारों की आवाज बुलंद करने के इस संघर्ष में कांग्रेस के नेतृत्व पर जनता को पूरा विश्वास है।
यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसान के न्याय की लड़ाई का प्रतीक है।
किसान न्याय यात्रा और वोटर अधिकार यात्रा ‘में पधारे किसान नेता, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी, मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, अजय सिंह जी, कांतिलाल भूरिया जी, जयवर्धन सिंह जी, कमलेश्वर पटेल जी, ओंकार मरकाम जी, बाला बच्चन जी, कुणाल चौधरी जी, प्रियवत सिंह जी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान जी, एवं समस्त नेतागण द्वारा सभा को संबोधित किया गया। इस अवसर पर विधायकगण, नवनियुक्त ज़िलाध्यक्षगण, और प्रदेश पदाधिकारी सहित जिले और शहर के परिवारजन मौजूद रहे।
हम आपकी हर लड़ाई में आपके साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं..
यह स्पष्ट है कि जब जनता और संगठन एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हैं, तो कोई भी ताकत उनके हौसलों को डिगा नहीं सकती।…






