ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आगामी “अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस” का हमारे जीवन में महत्व के बारे में जानकारी हेतु स्कूलों में लगाए गए शिविर।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, सुश्री शचि शर्मा के निर्देशन में आगामी 14 सितंबर 2025 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के अनुक्रम में आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को तमाम अधिकार मित्रों द्वारा हिंदी के बारे में वह विधिक सेवा के बारे में जानकारी हेतु जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान के अंतर्गत कई शिविरों का आयोजन किया गया। जिम राजकीय इंटर कॉलेज नाला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चंदा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा राजकीय इंटर कॉलेज विद्यासागर राज की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोध राज की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाइल्छीणा आदि विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिवरो का आरंभ नालसा टीम के गीत एक मुट्ठी आसमान चला कर किया गया तमाम विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का महत्व भारतीय संस्कृति सभ्यता का प्रतिबिंब राष्ट्रीय एकता एवं निशुल्क विधिक सहायता, साइबर सिक्योरिटी, साइबर साइबर अपराध वह आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में एवं राष्ट्रीय जीवन में हिंदी का महत्व, एकता के लिए हिंदी को जोड़ना वह हिंदी के माध्यम से विधिक जागरूकता का प्रचार विषय पर अनेक वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। साथ ही जानकारी हेतु पॉपलेट वितरित किए गए। विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के बारे में तमाम प्रकार की की विधिक जानकारियां दी गई।
इन शिवरों का आयोजन करने वालों में अधिकार मित्र यमुना प्रसाद, विजय कुमार, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह, प्रकाश राम, नीम कोहली, हेम पांडे, कुसुम, दीपा भोजक, कंचन भट्ट आदि लोग शामिल थे।








