बलिदानी विनोद सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास अठुरवाला में लाया गया, एक झलक पाने को लगी भीड़

Spread the love

डोईवाला।  जम्मू के कठुआ जिले में आतंकवादी हमले में अठुरवाला निवासी नायक विनोद सिंह भंडारी का बलिदान हो गया। बलिदानी विनोद सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास अठुरवाला में लाया गया। जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय क्षेत्रवासी बलिदानी को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान वातावरण ‘भारत की जय के नारों’ से गूंज उठा। बलिदानी विनोद सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में किया जाएगा।

विनोद सिंह मूल रूप से ग्राम चौण्ड, पो-खंडोगी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के निवासी थे। पिछले 7 वर्षों से उनका पूरा परिवार डोईवाला के अठुरवाला में रह रहा है। बलिदानी विनोद सिंह के पिता वीर सिंह भंडारी व चाचा शूरवीर सिंह भी सेना के बंगाल इंजीनियरिंग विंग से सेवानिवृत्त हैं। विनोद सिंह अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनके अलावा उनकी तीन बहनें हैं। जिनका विवाह हो चुका है।

विनोद सिंह तीन माह पूर्व ही अपने घर अठुरवाला आए थे। जहां पर उनके घर में उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। जो वर्तमान में तीन माह की है। विनोद सिंह के बलिदान का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। साथ ही दूर-दूर से लोग उनके घर पहुंच कर अपनी संवेदना जता रहे है।

बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए किया नमन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों के बलिदान पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि जाबांज जवानों ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा का पालन करते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है और उनके इस बलिदान को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे रणबांकुरों ने राज्य की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। मां भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार बलिदानियों के स्वजन के साथ खड़ी है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसका बदला लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि इन जवानों ने जिस तरह राज्य की गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाया है, उसके लिए पूरा प्रदेश इनका आजीवन ऋणी रहेगा।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)