संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
अलग हुए बसेरे…!
हम मिला करते थे सुबह-सवेरे,
छूट गया सब अलग हुए बसेरे।
यादों में आने से क्यों? कतराते,
हमें गलत-फहमी हुई ये बताते।
अगर ऐसा हुआ तभी समझाते,
एक बार हमें कहते मान जाते।
हमारे बीच स्नेह का एक बंधन,
दोनों ही महसूस करते स्पन्दन।
रिश्ता बिल्कुल न था स्वार्थवश,
न जाने हम क्योंकर हुए विवश।
वक़्त की हम पर पड़ी ऐसे मार,
किस्मत में हमारे इतना हैं प्यार।







