संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
सभी लग रहें पराए…!
मैंने सुना तुम टूटकर गई थी बिखर,
फिर शून्य से शुरू किया यह सफर।
हिम्मत दिखाई ‘किस्मत’ से लड़कर,
तुम फिर चल दी हौसला बुलंद कर।
मैं तुम्हारी तारीफ कैसे! क्या? करूं,
अधूरे ख्वाब को कैसे साकार करूं।
मुझे स्वीकार करोगी यह कैसे कहूँ,
जमाने का डर फिर मांग कैसे भरू।
जिंदगी में बहुत से बदलाव आये है,
वर्तमान में भी भूतकाल के साए हैं।
कल लोग हमें अपने से ही लगते थे,
आज वो भी सभी लग रहें पराए हैं।






