लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)
आलेख
“”””””””””””
मन को जो खुशियों से भर दें, वह कार्य करने में कभी देर मत किजिए।
प्रेम ही जीवन का सबसे अनमोल तोहफा हैं। परेशानियों में घिरे मन को प्रेम भरे शब्दों का स्पर्श नई ताजगी से भर देती हैं।बीमार मानसिकता की सबसे अच्छी दवा प्रेम भरा व्यवहार हैं। हम जीवन जीने के लिए विभिन्न उपाएं करते हैं। खुशियों की चाह में अक्सर भटकते हैं। अनंत इच्छाओं को पालकर जीवन में सुकून की तलाश करते हैं। मन से नफरत के भाव को पूरी तरह नष्ट किए बिना शांत- संतुष्ट और सुखी जीवन की कल्पना व्यर्थ हैं।
जिंदगी और मौत के बीच का जो सफर होता हैं उसमें कई रंग होते हैं, जिसे हम अपने कर्म- व्यवहार और सोच से नया रूप देते हैं। अनंत ख्वाहिशों के साथ हम जीवन के कई दौर से गुजरते हैं ।मौत निश्चित हैं, हमें जिंदगी को खूबसूरत बनाना हैं। हर तरह से निर्भय होकर जीना हैं।
हर पल उत्सव हो इसके लिए मन में नई उमंग भरते रहिए। क्रोध- लोभ मोह से परे एक आत्मीय बंधन से जुड़िए जहां नफरत हार जाएं। इस धरती के हर कण में समाहित हैं जीवन को जीने के कई रहस्य। उत्सुक रहिए- जानने और सीखने के लिए और मनुष्य जन्म को सार्थक बनाने के लिए।
स्वीकार करिए सब कुछ नहीं मिलेगा आपकी चाहत के अनुसार, पर जो आपके पास हैं उसमें ही आपको मुस्कुराना गुनगुना हैं, खुलकर जीना हैं। अफसोस मत करिए कभी, जो ईश्वर द्वारा प्राप्त हैं उसके लिए आभारी रहिए।तभी जीवन के हर पल का आनंद ले पाएंगे।
मन की भावनाओ को कभी बिखेरने मत दिजिए। हर पल महत्वपूर्ण हैं भौतिक सुख के लिए आत्मिक खुशियों को अनदेखा मत किजिए। अपने जीवन का मकसद तय किजिए, जहां हर खुशी आपके भीतर हैं। खुद को जानिए क्या हैं आपमें ? अपनी सोच को विस्तार देकर कर्म पथ पर निरंतर चलते रहिए। पीछे जाने की मत सोचिए! जीवन में जो भी पाते हैं, उसके पीछे कोई कारण होता हैं। ज्यादा हम क्यूं में न रहें ? मनोबल को गिरने न दें।
इस सांसारिक जीवन का सुख भोगने में ही मत उलझे रहिए, आत्मिक विकास के लिए भी कार्य कीजिए। मन की शुद्धता के लिए प्रयास किजिए। संयम- शील, धर्म- मर्यादा और नैतिक रूप से सुसज्जित रहिए क्योंकि इस संसार में हम सदैव नहीं रहेंगे। यह शरीर कितना भी शक्तिशाली हो समय के साथ कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं और शारीरिक शिथिलता आ जाती हैं। जब तक जीवित हैं हर पल नेक कर्म करिए। खुद को कुंठित मानसिकता से मुक्त रखिए। स्वतंत्र रूप से जीवन जीते हुए हर पग पर नया उत्साह जागृत किजिए।
जीवन में हमें हर मोड़ पर किसी न किसी चीज के लिए मजबूर करती हैं, जिससे मानसिकता विचलित होती हैं। कई तरह के बुरे खयाल आते हैं, कदम डगमगाने लगते हैं। कभी- कभी हम इतने असहाय हो जाते हैं कि न चाहते हुए भी भटक जाते हैं और वह कार्य भी कर बैठते हैं जो हमारे हित में नहीं होता।
वक्त का कोई भरोसा नहीं इसलिए खुशियों के इंतजार में बैठे मत रहिए। मन को जो खुशी से भर दें वह कार्य करने में कभी देर मत किजिए। हंसने का मौका मिले तो खुलकर हंसिए। अपने प्रिय जनों से मिलिए। कुछ भी अधुरा मत रखिए जो दिल को सुकून दें उसे अवश्य पूर्ण करने की कोशिश किजिए। मृत्यु के बेहद करीब होते हैं हम हर पल इसलिए इस पल को जी लिजिए। एक दिन हम खो जाएंगे फिर अपनो से फिर मिल नहीं पाएंगे इसलिए आज को ही अपना जानिए।
वर्तमान के हर क्षण को अपना बना लिजिए अतीत में डूबकर वक्त बर्बाद मत करिए। जो खो गया उसे पाना संभव नहीं और जो आगे होने वाला हैं उसकी जानकारी नहीं उसका शोक बेकार हैं। हमारे पास जीने के लिए सबसे अच्छा अवसर यही पल हैं। भूलकर सारे गम खुशियों को गले लगाइए अभी आपके पास हैं।
”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””” 







