ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रिक्त पदों पर संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति का रास्ता साफ।
अल्मोड़ाः संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति पर शासन द्वारा लगाई गई रोक अब हटा दी गई है। इससे अब जिले के अस्पतालों में संविदा पर चिकित्सकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।रोक हटने के बाद अब विभाग जिले के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा। अल्मोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चिकित्सकों के पद काफी समय से रिक्त चल रहे थे।
संविदा नियुक्ति पर लगी रोक के कारण चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। स्वास्थ विभाग को मुख्यालय से संविदा में नियुक्त के लिए पत्र मिल गया है।
सीएमओ डॉ. नवीन चन्द्र तिवारी ने बताया कि जल्द ही संविदा पर चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।








