हरी राम यादव
बनघुसरा, अयोध्या
मत बांटो रेवड़ी जैसे वादे
चल पड़ी रेवड़ियां रेल चढ़,
मुंह किए बिहार की ओर ।
जोर लगाकर हैं सा बोलो,
अब होगा रेवड़ियों का जोर।
अब होगा रेवड़ियों का जोर,
शोर मचाते सौगात आ रहा।
पर पिछले वादों का क्या होगा,
जो विकास के नाम था बहा ।
बात करो जो पूरा कर पाओ,
मत बांटो रेवड़ी जैसे वादे।
बात घात की सब दर्ज तुम्हारे,
ओढ़ लो चाहे जितने लबादे।।






