लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग
आलेख
“””””””””””
दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।
जीवित होना ही सबसे बड़ा अवसर हैं, निरर्थक कार्यों में अपना समय व्यतीत मत किजिए।
जीवन के इस भटकाव पूर्ण राह में, अपने भीतर की शक्ति को प्रज्ज्वलित करते रहिए।
क्षणिक जीवन के हर पल को उन कार्यों में उपयोग किजिए जो सच में आपके जीवन को उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचा सकें। मानव जीवन के हर पल को यादगार बनाइए। यह अनमोल वक्त हैं इसे सहेजिए। यह जीवन एक अवसर हैं कैसे जीना हैं यह तय किजिए ? रोने वाले के हिस्से में तकलीफ- अफसोस और गमगीन माहौल ही आता हैं ।हंसकर टालिए कुछ गम को। हिम्मत से पार करिए बाधाओं को, रुकिए मत ! जिंदगी के सफर में थकान न हो इसलिए सकारात्मक सोच से आगे बढ़िए। अधिकतर हम उन कार्यों अधिक व्यस्त हो जाते हैं जो हमें निर्बल- निष्क्रिय और उदास करते हैं। मन की कल्पनाओं को साकार करने लिए हमें हर क्षण में जीवंत रहकर कर्मठ- सक्रिय अपने कार्य के प्रति समर्पित होना हैं। मत सोचिए !ज्यादा बस अपने दिल से करते रहिए हर कार्य को, जो तुम्हें खुशियां दें।
परिवर्तनशील हैं यह जीवन, हर एक परिस्थिति को स्वीकार किजिए। जीवन के विविध क्षेत्रों में आपकी उपस्थिति नव सृजनशील, कल्याणकारी, आनंदित, परोपकारी, प्रेरक और हर किसी के लिए उपयोगी हो। यह याद रखिए! जहां भी रहें आधे- अधूरे मन से नहीं पूरे दिल से अपनी उपस्थिति दिजिए। जब आप शुभ सोचते हैं, पवित्र भावनाएं और सात्विक जीवन शैली अपनाते हैं तब आपके भीतर शक्ति संचारित होती हैं। सिर्फ धन- बल से ही जीत संभव नहीं। आपकी ऊर्जावान मन आपको हर में एक नई दिशा देती हैं। सदैव आशावादी बनिए और निराशाओं के अंधकार को हटाते रहिए। जहां आप रहें वह सुखद पल हो।
यह जीवन अदभुत- आकर्षक, रहस्यमय और बेहद खूबसूरत हैं। जीवन की सुंदरता को देखने के लिए मन को निर्मल किजिए, सादगी को अपनाइए। जब बिना रुके आप किसी कार्य को करते हैं, लगन लग जाती हैं किसी उद्देश्य को पाने की, तब आपके मन- मस्तिष्क में संतुलन होता हैं और परिणाम भी बेहतर पाते हैं। दुनिया में सबसे पावरफुल आपका मन होता हैं, जिसकी जिसकी बदौलत आप अपने जीवन को, जैसे चाहें आकर दें सकते हैं।
खुद को हर दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित रहिए। खुद को समय दिजिए, अपने मेहनत से खुद में छिपी हुनर को निखारिए।
जीवित होना ही सबसे बड़ा अवसर हैं। निरर्थक कार्यों में अपना समय व्यतीत मत। अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह तैयार रहिए। जहां अच्छी सीख मिलें उसे ग्रहण करिए। औरों में कमी मत देखिए ,सही सोच से अपनी नकरात्मक भावों को दूर किजिए।
जब तक जीवित हैं पूर्ण रूप से कोई रास्ते बंद नहीं होते। किसी क्षेत्र में नाकाम हो जाते हैं तो कहीं न कही गुंजाइश बनी रहती हैं फिर से अपने जीवन को नया मोड़ देने के लिए। प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए हर हालात में आपकी मानसिक स्थिति- स्थिर- शांत और संतुलित होनी चाहिए। हम हर दृष्टि से एकदम सफल नहीं हो सकते लेकिन कोशिश करते रहें, तो जीवन को साकार करने के लिए कई अनुभव प्राप्त होते हैं।
मुश्किल की घड़ी में कभी- कभी हम शारीरिक- मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं लेकिन साहस के साथ सामना करें तो हर मुश्किल का हल मिलता हैं। कहीं दुख तो कहीं, सुख की अनुभूति होती रहती हैं लेकिन कभी निराश नहीं होना चाहिए। जीवन में हर समय एक नई शुरुवात करते रहिए।
जब दुख हावी हो जाएं तो अपने अंतर्मन में जाइए। आत्म बोध से मानसिक शांति का अनुभव होता हैं, सारी दुविधाएं मिट जाती हैं। एक नई ऊर्जा को हर पल प्रवाहित करते रहिए। जीवन के इस भटकाव पूर्ण राह में सिर्फ अपने भीतर की शक्ति को प्रज्ज्वलित करते रहिए। कठिन डगर में आत्म बल बनाए रखिए।
जीवन के हर बाधा में नई सीख होती है। हर तरह के माहौल में आनंदित रखने के लिए- कुछ सहन किजिए, संघर्ष किजिए, कुछ कड़वाहट को भूलिए, सामंजस्य कीजिए, सहयोग बनाएं रखिए जोखिम भरे कार्य किजिए, लक्ष्य पर हमेशा अडिग रहिए। जहां सुकून मिले वहीं रुकिए! बेवजह के खयाल से मत भरिए अपने दिमाग को।
कभी- कभी हमें ऐसे दौर से भी गुजरना होता हैं जहां- कोई उम्मीद नहीं दिखती, हर तरफ सिर्फ उदासी होता हैं। हम शारीरिक- मानसिक हर तरह की समस्याओं से ग्रसित होते हैं, बेचैनी होती हैं। मन किसी बात से व्याकुल होता हैं। जीवन में हर तरह से हमें मजबूत होना जरूरी हैं। दुखद घड़ी में ही हम जीवन को करीब से देख पाते हैं- सच क्या हैं, जान पाते हैं ? भ्रम से निकलते हैं। बहुत कुछ महसूस करते हैं, यहीं वह पल होता हैं जब हम खुद में सुधार करते हैं। मजबूत बनने का मुश्किल वक्त सबसे श्रेष्ठ माध्यम होता हैं, जब हममें साहस का संचार होता हैं।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””” 






