ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20251005YNz495IF
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने आज फिरोजपुर हुसैनीवाला बॉर्डर पर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के शहीदी स्थल पर हुए नतमस्क।
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा कि शहीद भगत सिंह , राजगुरु, सुखदेव की शहादत को सदियां याद रखेंगी ऐसे ही हमारी यह भारतीय सेना 24 घंटे देश की सेवा करते है
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को लेकर बेहद चिंतित हैं। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक पंजाब के हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते और लोगों के चेहरों पर दोबारा मुस्कान नहीं लौट आती, तब तक कोई भी मंत्री घर नहीं बैठेगा। पंजाब के दौरे लगातार जारी रहेंगे।
मंत्री संजय सेठ ने बताया कि उन्होंने फिरोजपुर के कई गाँवों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि जिनकी ज़मीन की मालिकाना हक नहीं है, उन्हें मुआवजा नहीं मिल रहा। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में यह नहीं देखा जाता कि ज़मीन का मालिक कौन है — यह समय इंसानियत का है, सभी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी, क्योंकि सबकी मोटरें और ज़मीनें पानी में दब गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने पंजाब दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1600 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज घोषित किया है।
बाइटः केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ






